मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए ट्रांसमिशन प्रणालियों का वर्चुअल रूप से किया उद्घाटन, 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 3, 2023 4:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
फाइल फोटो राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 

NEW DELHI : मंगलवार 03 जनवरी, 2023

A 2

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 जनवरी, 2023) राजभवन, जयपुर में संविधान उद्यान, मयूर स्तंभ, राष्ट्रीय ध्वज पोस्‍ट का उदघाटन किया तथा महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्चुअल रूप से राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए ट्रांसमिशन प्रणाली का उद्घाटन किया और एसजेवीएन लिमिटेड की 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि हमारा लोकतंत्र जीवंत है और विश्‍व में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस महान लोकतंत्र का आधार हमारा संविधान है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान व्‍यक्‍त करने का अवसर मिला है। उन्होंने कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति ने उद्यान में प्रदर्शित संविधान निर्माण की तीन वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा का कलात्‍मक ढंग से वर्णन करने के लिए कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे आधुनिक इतिहास का एक प्रमुख अध्याय संविधान उद्यान में सुरूचिपूर्ण चित्रों, मूर्तियों तथा अन्य कला रूपों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता तथा लोकतंत्र के प्रत्येक स्तर और प्रशासन के प्रत्येक पहलू के प्रति जागरूकता के कारण एक व्यापक संविधान का निर्माण किया। हमारे दूरदर्शी संविधान निर्माताओं के पास भविष्य की पीढ़ियों को उनकी आवश्‍यकताओं के अनुसार प्रणाली बनाने के बारे में विचारों की स्पष्टता थी। इसी कारण संविधान संशोधन के प्रावधानों को भी संविधान में ही शामिल किया गया है। अब तक कुल 105 संशोधन किए गए हैं। इस तरह हमारा संविधान एक जीवंत दस्तावेज है जो समय के साथ लोगों की बदलती आशाओं और आकांक्षाओं को अपनाने तथा शामिल करने में पूरी तरह सक्षम है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 22 3

मंडल कारा Chaibasa का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त औचक निरीक्षण

Untitled Design 20 5

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पश्चिमी Singhbhum में 4.97 लाख बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवा

Untitled Design 18 4

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल प्रशिक्षण केंद्रों एवं Tourist स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Untitled Design 13 5

Bistupur जनसमस्याओं ट्रैफिक कुप्रबंधन एवं प्रशासनिक लापरवाही पर जदयू ने जताई चिंता समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

Untitled Design 11 5

PM आवास के लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन फ्लैट की चाबी मिलने की घोषणा पर जताया आभार

Untitled Design 10 4

लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट Rail यात्री संघर्ष समिति ने जताई चिंता रेलवे से समयबद्ध परिचालन की मांग

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied