मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर जिला अध्यक्ष बने संजय प्रसाद सिंह। बरियारपुर प्रखंड के गांधीपुर गांव में जिला कमेटी के विस्तार हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई बैठक।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: August 24, 2023 6:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

मुंगेर, बिहार। 

A 2

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला कमेटी मुंगेर का विस्तार बरियारपुर प्रखंड के गांधीपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की उपस्थिति में हुई बैठक। जिला कमेटी का पुर्नगठन करते हुए को सर्वसम्मति से बरियारपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजय प्रसाद सिंह (हिन्दुस्तान) को जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार (दैनिक जागरण) जिला वरि उपाध्यक्ष, प्रिंस कुमार संतोष (दैनिक भास्कर) जिला उपाध्यक्ष, संजीव कुमार (प्रभात खबर) जिला उपाध्यक्ष, इम्तियाज आलम (हिन्दुस्तान) जिला उपाध्यक्ष, धन्ना मल जिला सचिव, प्रिंस दिलखुश (ईटीवी भारत) जिला प्रवक्ता, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं पत्रकार मिथिलेश यादवेंदु (अपना मुंगेर व पब्लिक्स) जिला विधि सलाहकार, जिला काउंसिल सदस्य अमित कुमार, दीपक कुमार, अक्षय कुमार तथा खड़कपुर अनुमंडल अध्यक्ष युवा पत्रकार पीयूष कुमार प्रियदर्शी (दैनिक भास्कर) को सर्वसम्मति से चुना गयाएवं पत्रकार हित में काम करने का संकल्प दिलाया गया। 11 सदस्य जिला टीम के सभी पदाधिकारियों सदस्यों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार संक्रमण के दौर से गुजर रहा है आए दिन पत्रकार पर हो रहे हमले एवं हत्या के साथ शोषण से पत्रकार बिरादरी परेशान एवं निराश है। 

THE NEWS FRAME

पत्रकारों की निराशा को आशा में बदलने को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के आवाज को बुलंद करने का काम संघर्ष के बल पर कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि संगठित होकर एसोसिएशन से जुड़कर रहने वाले हर पत्रकार की आवाज इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बनेगा। वही प्रदेश महासचिव केएमराज एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मिथिलेश यादवेंदु ने कहां देश दुनिया को आईना दिखाकर जनता की आवाज बुलंद करने वाला पत्रकार जब निर्भीक होकर पत्रकारिता करते रहेगा तब तक देश का चौथा स्तंभ का मर्यादा कायम रहेगा। बैठक के अंत में गांधीपुर के कुछ मेधावी छात्रों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में इम्तियाज आलम, संजीव कुमार, मनीष कुमार, प्रिंस दिलखुश, पीयूष प्रियदर्शी, विकास, अमन राज, दीपक कुमार, संजीव कुमार, प्रिंस कुमार संतोष, अक्षय कुमार, अमित कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied