मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर में भैंस तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप वाहन समेत 7 भैंस जब्त, दो गिरफ्तार

On: December 4, 2025 4:37 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर( जय कुमार ) : दिनांक 04 दिसंबर 2025 को तड़के सुबह करीब 3:30 बजे चक्रधरपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अज्ञात तस्कर पिकअप वाहन में भैंस लादकर टोकलो रोड होते हुए चक्रधरपुर बाजार की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सनहा दर्ज किया और वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल छापेमारी टीम का गठन किया।

छापामारी दल में थाना प्रभारी पु.नि. अवधेश कुमार, स.अ.नि. बिरबल चौबे, स.अ.नि. दिलीप कुमार, स.अ.नि. अर्जुन कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मी शामिल थे। टीम ने टोकलो रोड स्थित शीतला मंदिर के समीप संदिग्ध पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर OD34R 2627, सफेद रंग) को रोककर जांच की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वाहन में कुल 07 भैंस (छोटा काड़ा) लदा पाया गया। पूछताछ में वाहन से जुड़े व्यक्तियों ने अपनी पहचान चंदन यादव, रोहित यादव, दिनेश यादव, गौरख यादव और जयराम यादव (सभी निवासी कुदलीबाड़ी, थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम) के तौर पर बताई। वहीं मौके से दो व्यक्तियों—

  1. विजय मल्लिक (उम्र 35 वर्ष), पिता गोपीनाथ मल्लिक
  2. विभव प्रसाद साहु (उम्र 20 वर्ष), पिता प्रशांत साहु, दोनों निवासी खैयरावध, थाना पानीकुई, जिला जाजपुर (ओडिशा) —को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने विधि-सम्मत जप्ती सूची तैयार कर वाहन व सभी 07 भैंसों को कब्जे में ले लिया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

◾पु.नि. सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार

◾पु.अ.नि. प्यारे हसन

◾पु.अ.नि. सुनील कुमार पांडेय

◾पु.अ.नि. अंजारुल हक

◾स.अ.नि. दिलीप कुमार

◾स.अ.नि. बिरबल चौबे एवं सशस्त्र बल, चक्रधरपुर थाना

पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment