मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गुड़ाबांदा प्रखंड के किसान गुमला स्थित ‘बकरी ट्रस्ट’ के दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर, बकरी पालन के आधुनिक तरीकों का लेंगे प्रशिक्षण

On: August 29, 2025 9:03 PM
Follow Us:

उम्मीद है कि गुड़ाबांदा प्रखंड के किसान इस अध्ययन दौरे से सीख लेकर जिले में बकरी पालन को एक नई दिशा देंगे… उपायुक्त

जमशेदपुर: जिला प्रशासन की पहल पर, गुड़ाबांदा प्रखंड के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़े कुल 20 प्रतिनिधि गुमला स्थित ‘बकरी ट्रस्ट’ के दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

28 और 29 अगस्त को होने वाले इस दो दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बकरी पालन को स्वरोजगार का एक सशक्त विकल्प बनाना और किसानों को बकरी पालन के आधुनिक प्रबंधन और विपणन की जानकारी प्रदान करना है।

THE NEWS FRAME

दो दिवसीय भ्रमण के दौरान, प्रतिभागी यह जान सकेंगे कि ‘बकरी ट्रस्ट’ बकरी पालन सह बकरा विकास योजना का संचालन किस प्रकार करता है, बकरियों के रख-रखाव एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिए कौन-कौन से आधुनिक तरीके अपनाए जाते हैं और किस प्रकार एक स्वस्थ नस्ल का विकास किया जा रहा है।

साथ ही, दवाओं, टीकाकरण एवं अन्य दवाओं के सही प्रयोग, बकरियों के विपणन की व्यवस्था और बेहतर बाजार प्रबंधन की प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा, यह भी बताया जाएगा कि यदि गुड़ाबांदा प्रखंड इस मॉडल को अपनाता है, तो ‘बकरी ट्रस्ट’ किस प्रकार तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग प्रदान कर सकता है।

THE NEWS FRAME

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने एफपीओ प्रतिनिधियों के इस अध्ययन भ्रमण के बारे में कहा कि गुमला में ‘बकरी ट्रस्ट’ का मॉडल इस क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है और गुड़ाबांदा प्रखंड के किसान इस अध्ययन भ्रमण से सीख लेकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेंगे।

इस भ्रमण के बाद, प्रतिभागी प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त अनुभव एवं प्रशिक्षण को स्थानीय स्तर पर अन्य किसानों के साथ साझा किया जाएगा, जिससे पूरे प्रखंड में बकरी पालन गतिविधियों को संगठित रूप से बढ़ावा मिलेगा और विपणन व्यवस्था सुदृढ़ होगी

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment