मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ईटीवी के पूर्व वरिष्ठ कैमरामैन रितेश कुमार का निधन, एक साल से कोमा में थे, टीएमएच में ली अंतिम सांस

On: August 28, 2025 11:01 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: ईटीवी के पूर्व वरिष्ठ कैमरामैन रितेश कुमार का आज सुबह टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले एक साल से कोमा में थे। पिछले साल जमशेदपुर के बिष्टुपुर में एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच ने बिल किया माफ

ब्रेन इंजरी के बाद वह कोमा में चले गए थे। शुरुआत में उनका इलाज टीएमएच में चला, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें पहले रांची के रिम्स और फिर दिल्ली ले गए। विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद, पिछले महीने उन्हें दिल्ली से ट्रेन एम्बुलेंस द्वारा रांची के रिम्स लाया गया था। शहर के लोगों, पत्रकारों, विधायक सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले समेत कई लोगों ने आर्थिक मदद की थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

22 अगस्त को उन्हें रिम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद उनके परिजन रितेश को आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर ले आए, जहाँ 24 अगस्त को उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर पत्रकारों, लोगों और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इलाज कराते-कराते वे कर्ज में डूब गए हैं। स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक और झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने टीएमएच प्रबंधन से बात कर बिल माफ करने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और पत्रकार व ईटीवी अन्नी अमृता के पूर्व चीफ रिपोर्टर कुणाल षाड़ंगी को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद तुरंत यह पहल की गई।

“द न्यूज़ फ्रेम” परिवार की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment