मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मोतीलाल में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह, सरयू राय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

On: August 27, 2025 9:48 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी।

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी होगा आयोजन

पवन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि पांच सितंबर को अपराह्न तीन से संध्या 6 बजे तक मोतीलाल पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में पूरे जमशेदपुर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों/प्राचार्यों की सहभागिता रहेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पवन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में वैसे शिक्षकों को भी सम्मानिक किया जाएगा जो बेशक सेवानिवृत हो गये हों पर उनके योगदान अब तक उल्लेखनीय हैं। उन्होंने शिक्षक समाज से बढ़-चढ़ कर इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने की अपील की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment