मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

SMART-PDS को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला,

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 26, 2025 10:42 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 08 26 At 18.29.13 Cfcd0d01
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

Jamshedpur : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाल व पीला कार्डधारकों तथा ग्रीन राशन कार्डधारकों को अब पीडीएस दुकानों में राशन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों में सितंबर माह से स्मार्ट पीडीएस की व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत जिले की सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों की ई-पॉस मशीनें टू-जी से अपग्रेड होकर फोर-जी नेटवर्क आधारित हो जाएंगी।

A 2

इसी क्रम में टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अनुभाजन क्षेत्र के सभी पीडीएस संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी तथा प्रशिक्षणदाताओं ने उपस्थित संचालकों को स्मार्ट पीडीएस प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान डीलरों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

THE NEWS FRAME

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने बताया कि फोर-जी नेटवर्क आधारित पॉस मशीनों के उपयोग से राशन वितरण की प्रक्रिया और तेज तथा सुगम होगी। लाभुकों को अब मशीन में अंगूठा लगाने के तुरंत बाद सत्यापन हो जाएगा, जिससे उन्हें समय की बचत होगी। साथ ही यह व्यवस्था पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित करेगी।

प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से सभी संचालकों को फोर-जी पॉस मशीनों के उपयोग, रखरखाव और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीडीएस संचालकों से अपील किया गया कि वे लाभुकों को नई व्यवस्था की जानकारी दें तथा सभी कार्डधारकों को स्मार्ट पीडीएस के लाभों से अवगत कराएं, ताकि व्यवस्था का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंच सके।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied