मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Blood Donation Camp का आयोजन – मानव सेवा के लिए एक पुनीत पहल

On: June 29, 2025 7:06 PM
Follow Us:

मानगो, जमशेदपुर: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन एवं सिम्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) को समर्पित किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Blood Donation Camp: नीचे वीडियो देखें

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. नकुल चौधरी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,

“मानव कल्याण के लिए आपका प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह रक्तदान उन गरीब मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा, जो रक्त खरीदने की स्थिति में नहीं होते। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में ऐसे लोगों को निःशुल्क रक्त दिया जाता है, जबकि अन्यत्र ₹1500 तक शुल्क लिया जाता है।”

THE NEWS FRAME

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री एस. एन. पाल ने बताया कि,

“यह शिविर मेरी स्वर्गीय माता श्रीमती ईरा पाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया है। मेरे बड़े भाई श्री सोमनाथ पाल उन्होंने भी रक्त दिया, आज कुल 36 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो समाज के जरूरतमंदों को समर्पित है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, केवल रक्त से ही जीवन बचाया जा सकता है।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक श्री सुशील कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कहा,

“मानवाधिकार संगठन आज वास्तव में मानव सेवा की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह प्रयास अनुकरणीय है।”

THE NEWS FRAME

शिविर में यह भी देखा गया कि कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, जिनमें लड़के और लड़कियाँ दोनों शामिल थे। सभी रक्तदाताओं को टी-शर्ट, पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विशेष बात यह रही कि खराब मौसम और वर्षा के बावजूद, लोग अपने घरों से निकलकर शिविर में पहुँचे और मानव सेवा में भाग लिया।

शिविर को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर संगठन के निम्न सदस्य उपस्थित रहे:

वाई. दुर्गा राव, सुबीर दत्ता, मुकुल सिंह, अशोक कुमार, तथा महासचिव वेद प्रकाश, धीरज कुमार झा, महावीर प्रसाद, अनिल यादव, सैयद रहमत खान, पीयूष पाल, आनंद वर्मा, और सुखबिंदर।

संगठन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक स्टाफ और सिम्स हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार प्रकट किया, जिन्होंने सेवा भावना से अपना योगदान दिया और शिविर को सफल बनाया।

वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment