📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जन-सम्पर्क करते हुए जननायक डॉ. अजय कुमार, आइये संछेप में जानते हैं कौन है – डॉ. अजय कुमार।

On: October 21, 2024 8:05 PM
Follow Us:

Dr. Ajay Kumar, the leader of the masses, doing public relations in various areas of Jamshedpur East Assembly

जमशेदपुर: डॉ. अजय कुमार, जो पूर्व सांसद और जमशेदपुर के एसपी रह चुके हैं, इन दिनों जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जन-सम्पर्क कर रहे हैं। समाज सेवा के साथ ही राजनितिक परिवेश में अच्छी पकड़ और समझ उन्हें दूसरों से अलग बनती है। सुबह से ही टेल्को, नीलडीह, डुप्लेक्स नंबर – 45 स्थित उनके आवास पर स्थानीय लोगों का ताँता लगा रहता है। जनसमस्याओं को सुनना और उसे दूर करने का प्रयास निरंतर आज भी जारी है। आइये डॉ. अजय कुमार के बारे में कुछ जानकारी साझा करते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

डॉ. अजय कुमार, जिनका जन्म 10 अगस्त 1962 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ, एक प्रशंसित आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जमशेदपुर में अपराध को काबू में करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, और उन्हें “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” के रूप में जाना जाता था।

THE NEWS FRAME

डॉ. अजय कुमार की जीवनी बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पूरी की और 1985 में पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर से भेजी गई थी Salman Khan को धमकी, मांगी 5 करोड़ की रंगदारी।

इसके बाद, उन्होंने आईपीएस अधिकारी के रूप में 1986 से 1996 तक देश की सेवा की, जिसमें जमशेदपुर में उनकी सेवाएं बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। उन्होंने बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के अनुरोध पर जमशेदपुर में एसपी के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और शहर को सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

डॉ. कुमार ने राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई। 4 जुलाई 2011 को उन्हें झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के सदस्य के रूप में 15वीं लोकसभा में चुना गया। वर्तमान में भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव 2024 में किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है। वह विभिन्न खेलों और क्विज़ प्रतियोगिताओं में रुचि रखते हैं और उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनके पास पुलिस बहादुरी पदक (1998) जैसे पुरस्कार भी हैं।

डॉ. अजय कुमार वर्तमान में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं और CEO के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है और आज भी वह जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

THE NEWS FRAME

आइये जानते हैं – उनके बारे में और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी:

पारिवारिक पृष्ठभूमि: पिता का नाम श्री के.एस. भंडारी और माता का नाम श्रीमती वत्सला भंडारी है। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती रीना आर्य है और उनके दो बेटे हैं।

शैक्षिक योग्यता: एमबीबीएस के साथ-साथ बिजनेस और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।
खेल और रुचियाँ: फुटबॉल, स्क्वैश और हाफ मैराथन।
पुरस्कार और सम्मान: 1998 में पुलिस बहादुरी पदक।

पसंदीदा खेल और मनोरंजन: दौड़ना और पढ़ना, फुटबॉल, स्क्वैश और हाफ मैराथन दौड़ना इन्हें खास पसंद है।

भ्रमण: विश्व के कई देशों का इन्होने भ्रमण किया है खासकर – डेनमार्क, फ़िनलैंड, जर्मनी, इज़राइल, इटली, ओस्लो, सिंगापुर, स्विटज़रलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

डॉ. अजय कुमार का जीवन प्रेरणादायक है और उनका योगदान समाज के लिए अमूल्य है।

नोट : डॉ. अजय कुमार के जीवन के बारे में हम बहुत ही कम जानकारी जुटा पाएं हैं, कोई कमी रह गयी हो तो हमें अवश्य सुझाव दें। धन्यवाद।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment