📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

होटल केनेलाईट में अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव, आशा सिंह बनीं ‘सावन क्वीन’

On: August 19, 2026 4:02 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन, झारखंड प्रदेश (जमशेदपुर) की ओर से शहर के होटल केनेलाईट में सावन महोत्सव का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती भारती सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस उत्सव में फाउंडेशन की वीरांगनाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सावन महोत्सव के दौरान पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य और संगीत की धुनों पर जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद श्रीमती आशा सिंह को ‘सावन क्वीन’ चुना गया। वहीं, श्रीमती प्रीति सिंह फर्स्ट रनर-अप और श्रीमती रानी सिंह सेकेंड रनर-अप रहीं।

THE NEWS FRAME
THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

समारोह में लगभग 60 से अधिक महिलाओं ने शिरकत की, जिनमें फाउंडेशन की सदस्य के साथ-साथ सर्व समाज की महिलाएं भी शामिल थीं। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से श्रीमती भारती सिंह, सीमा सिंह, रजनी सिंह, अर्चना सिंह, रिद्धि सिंह, रूबी सिंह, खुशबू सिंह, अंजलि सिंह, बिंदु सिंह, माला सिंह, प्रतिभा सिंह, मोनिका सिंह, मिनी सिंह, संगीता सिंह, विनीता सिंह, पूनम सिंह, पार्वती सिंह, किरण सिंह, पूजा सिंह, नमिता सिंह, आरती सिंह, शीतल सिंह तोमर, सुमन सिंह, बबली सिंह, शीला सिंह और रिंकू सिंह सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment