📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

On: September 16, 2024 1:30 PM
Follow Us:
झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

चक्रधरपुर (Jay Kumar): शनिवार को चक्रधरपुर के क्लासिक मैरिज हॉल में झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता हाजी महफुजूर रहमान ने किया.

कमर इरशाद ने कुरआन की तिलावत, शकील अहमद ने हम्द व सना और अयूब खान ने नात से सम्मेलन की शुरुआत किये. स्वागत भाषण निकहत परवीन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सज्जाद हुसैन ने किया.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्य अतिथि झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि टीम वर्क के कारण ही हमारा संगठन आज बुलंदियों पर है. संगठन से जुड़े हर किसी को महत्व को समझना चाहिए. अधिकार के लिए कभी दूसरों पर डिपेंड नहीं रहें. संगठन के साथ मिलकर संघर्ष करना चाहिए. झारखंड की सरकार अल्पसंख्यकों का केवल नाम का हितैषी है. असल में अल्पसंख्यकों के लिए यह सरकार एक छलावा है. जहां देखें उर्दू शिक्षक और उर्दू स्कूल बदहाल है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा द्वारा आहूत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन।

उर्दू स्कूलों में शिक्षक नहीं, ऊर्दू किताब नहीं है. उर्दू शिक्षक गैर ऊर्दू विद्यालयों में पद स्थापित है. कभी समान अवकाश तालिका, कभी जुमा की छुट्टी को लेकर शिक्षक परेशान किए जा रहे हैं. अब समय आ गया है कि मिन्नत और खुशामद की जिंदगी नहीं जी कर संघर्ष करें, तभी मंजिल मिलेगी. हम एमएसीपी, प्रोन्नति और सेवानिवृत्त वर्ष 62 वर्ष लेने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसमें सभी का साथ चाहिए.

सम्मेलन को अंजुमन इस्लामिया के सचिव बैरम खान, लोहरदगा के इनामुल हक और तौहीद आलम, गुमला के शहजाद अनवर, रांची के मकसूद जफर हादी, मोहम्मद फखरुद्दीन, जमशेदपुर के प्रोफ़ेसर अहमद बदर, बदरे आलम खालिस, डॉ हसन इमाम मलिक, अनवर अदीब, गौहर अजीज, रिजवान औरंगाबादी, अहमद जमाल, हाजी मतीन अहमद, अब्दुल माजिद खान आदि ने संबोधित किये.

यह भी पढ़ें : बिजली चोरी के आरोप में 3 लोगों पर मामला दर्ज, 137150 रुपए लगा जुर्माना

साफा पहना कर किया गया सम्मानित
उर्दू शिक्षकों को योजना मद से हटा कर गैर योजना मद में शामिल कराने पर जमशेदपुर से आई रूबी परवीन ने केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद को पगड़ी (साफा) पहनाकर अभिनंदन किया और इस कार्य के लिए शुक्रिया अदा की. उनके साथ अहमद जमाल और नवाब आलम शामिल रहे.

अयूब गौहर की पुत्री ने हसन इमाम मलिक को अपने हाथों से बनाई उनकी तस्वीर पेश कर अभिनंदन की.

झारखंड राज्य ऊर्दू शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें शमशेर आलम को अध्यक्ष, निकहत परवीन, मोहम्मद सज्जाद हुसैन, मोहम्मद फिरोज को उपाध्यक्ष, अहमद जमाल को सचिव, शाहिना परवीन, मुजाहिद हुसैन को सह सचिव, हाजी जुल्फिकार अहमद और मोहम्मद मुजाहिद हुसैन को कोषाध्यक्ष, अंजुम फिरदौसी को प्रेस प्रवक्ता, शारिक अहमद को संगठन सचिव बनाया गया. अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव बैरम खान को मुख्य संरक्षक तथा हाजी महफूजूर रहमान, मोहम्मद हसनैन आलम, अयूब खान गौहर और हाजी मतीन अहमद को संरक्षक बनाया गया.

सरायकेला-खरसावां कमेटी में फेर बदल

झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के सरायकेला-खरसावां ज़िला कमेटी में फेरबदल किया गया.
गुलाम अहमद को अध्यक्ष, अब्दुल गफ्फार अंसारी को उपाध्यक्ष, रूबी परवीन को सचिव और नवाब आलम को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment