📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारत के रत्न रतन टाटा का निधन, देश शोक में डूबा।

On: October 10, 2024 2:42 PM
Follow Us:

अंतिम संस्कार : भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई में निधन हो गया। 86 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

टाटा समूह को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले रतन टाटा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने न केवल भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि लाखों लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
देश के प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति और उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में रखा गया है। यहां आम जनता और गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्ति

उद्योग जगत: मुकेश अंबानी, एन. आर. नारायण मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी, आदि।

राजनीति: अमित शाह, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, और अन्य कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री।

मनोरंजन जगत: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, और अन्य कई फिल्म सितारे और खेल हस्तियां।

रतन टाटा की विरासत
रतन टाटा का निधन निश्चित रूप से एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

उद्योग जगत से कौन-कौन दिग्गज हो सकते हैं शामिल
1. मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज)
2. एन. आर. नारायण मूर्ति (इन्फोसिस)
3. कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप)
4. शक्तिकांत दास (आरबीआई गवर्नर)
5. किशोर दमानी
6. वेदांता ग्रुप
7. जिंदल ग्रुप
8. हर्ष गोयनका
9. गौतम अडानी
10. संघवी सन फार्मा
11. शिव नाडार
12. मित्तल
13. उदय कोटक
14. रेखा झुनझुनवाला
15. आनंद महिंद्रा और अनीश शाह
16. अजय पीरामल
17. फाल्गुनी नायर
18. राजन पाई
19. बाबा रामदेव

राजनेता में कौन-कौन?
1.अमित शाह (सरकार की ओर से)
2. (अभी नाम फाइनल नहीं)
3. राहुल गांधी (कांग्रेस पार्टी)
4. अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी)
5. राजनाथ सिंह (केंद्रीय मंत्री)
6. हिमंत बिस्वा सरमा
7. योगी आदित्यनाथ
8. मोहन यादव
9. भूपेंद्र पटेल
10. आनंदीबेन पटेल
11. पीयूष गोयल
12. कपिल सिब्बल
13. चिराग पासवान
14. एन चंद्रबाबू नायडू
15. एम के स्टालिन
16. डी के शिवकुमार
17. हेमंत सोरेन
18. नीतीश कुमार
19. विजय कुमार सिन्हा
20. अश्विनी वैष्णव
21. भूपेंद्र यादव
22. पवन कल्याण
23. एकनाथ शिंदे
24. देवेंद्र फडणवीस
25. अजीत पवार
26. गिरीश महाजन
27. मंगलप्रसाद लोढ़ा
28. उदय सामंत
29. संभाजीराजे देसाई
30. प्रफुल्ल पटेल
31. तटकरे
32. छगन भुजबल
33. शरद पवार
34. सुप्रिया सुले
35. ठाकरे परिवार
36. राज ठाकरे और बेटा
37. रामदास आठवले

फिल्मी सितारे और क्रिकेटर्स
1. अमिताभ बच्चन
2. शाहरुख खान
3. आमिर खान
4. रजनीकांत
5. जावेद
6. सलमान खान
7.सचिन तेंदुलकर
8. रोहित शर्मा

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment