📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा को बिरसानगर पुलिस द्वारा बिरसानगर थाना में नजरबंद किए जाने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में भाजमो कार्यकर्ता बिरसानगर थाना पहुंचे

On: December 6, 2023 2:15 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भारतीय जनतंत्र मोर्चा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा को बिरसानगर पुलिस द्वारा बिरसानगर थाना में नजरबंद किए जाने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में भाजमो कार्यकर्ता बिरसानगर थाना पहुंचे. 

भाजमो नेताओं ने श्री शर्मा को नजरबंद करने के कारण की जानकारी लेने ले लिए थाना प्रभारी से मुलाकात करना चाहा किंतु थाना प्रभारी बिरसानगर थाना में मौजूद नहीं थे. भाजमो मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने बताया की ऐसी जानकारी मिली की प्रशासन के अनुसार प्रशासन के पास ऐसी सूचना थी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शहर आगमन पर श्री अमित शर्मा द्वारा उनको काला झंडा दिखा कर मुख्यमंत्री का विरोध किया जाना था इसलिए प्रशासन ने उन्हें नजरबंद किया है. 

मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने कहा की जमशेदपुर की विधि व्यवस्था की स्तिथि दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रही है और शहर की रिहायशी इलाकों में सरेआम अवैध स्क्रैप टाल, तेल कटिंग सहित अन्य गोरखधंधे राजनीतिक संरक्षण में संचालित हो रहे है. ऐसे में यह साफ समझा जा सकता है की जिला प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को थाने में नजरबंद कर रही है.

इस दौरान भाजमो जिला मंत्री विकास गुप्ता, विनोद राय, विनोद यादव, काशीनाथ प्रधान, नवीन कुमार, दीपू कुमार, सुमित साव सहित बड़ी संख्या में भाजमो  कार्यकर्ता उपस्थित थे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment