मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी नर्सिंग विभाग के छात्रों ने योगाभ्यास कर मनाया मानसिक स्वास्थ्य दिवस

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: October 10, 2023 3:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME


जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया. योगाभ्यास कर छात्र-छात्राओं ने अन्य विद्यार्थियों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया.

यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम के आयोजन का एक मात्र उद्देश्य लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास कर एवं तनाव से मुक्त रहने के प्रति जागरूक करना है. योग हमारे मानसिक संतुलन को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है. यूनिवर्सिटी की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने का एक कारण यह भी रहा कि लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक हों और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

A 2

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने योग के कई आसनों का अभ्यास किया. यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुनैना ने कहा कि योग करने से मानसिक संतुलन बना रहता है और हम सभी तनाव मुक्त रहते हैं. शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है. इस अवसर पर नर्सिंग विभाग के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सबों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया. इस अवसर पर पर नर्सिंग विभाग की विभागध्यक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर चंदा चक्रवर्ती समेत विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied