मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय खतरे को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन ने चलाया सप्ताहिक मेगा कम्पेन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 19, 2024 10:05 PM
Follow Us:
IMG 20240919 WA0010
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। नेशनल हॉकर फेडरेशन की अगुवाई में एशिया के लाखों लोगों ने स्थायी ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और कोयले का उपयोग समाप्त करने की मांग करते हुए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय खतरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए। वैश्विक कार्रवाई दिवस के तहत, कोयले के निष्पक्ष और त्वरित चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के आह्वान के साथ कई रैलियों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जमशेदपुर में भी एक सप्ताहिक मेगा अभियान चलाया गया।

Netaji 3

THE NEWS FRAME

इस अभियान का नेतृत्व नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती ने किया, जिसमें शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे मानगो, डीमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड, एनएच 33, साकची, भुईयाडीह, काशीडीह और बर्मामाइंस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में 500 से अधिक पथ विक्रेताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया।

उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि यह अभियान 13 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा, जिसमें पथ विक्रेता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर निम्नलिखित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे:

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : करीम सिटी कॉलेज में “सूर संगत” और “बैटल सिंफनी” का आयोजन

निम्नलिखित मांगे इस प्रकार हैं :

1. कोयले का उपयोग समाप्त कर 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर जाएं।
2. कोयले से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर स्थानांतरण हो, न कि एल.एन.जी. की ओर।
3. न्यायपूर्ण तरीके से कोयला चरणबद्ध समाप्त हो।
4. कोयले का पूर्ण रूप से अंत किया जाए।
5. 2035 तक एशिया में कोयले का उपयोग समाप्त किया जाए।
6. जीवाश्म ईंधन के वित्तपोषण को बंद किया जाए।
7. जलवायु के लिए 100% नवीकरणीय ऊर्जा का वित्त सुनिश्चित हो।
8. जी7 देश जलवायु वित्त की जिम्मेदारी लें।
9. अनुकूलन के लिए अधिक वित्त उपलब्ध कराया जाए, शमन के लिए नहीं।
10. अब जलवायु ऋण की भरपाई हो।

THE NEWS FRAME

उत्तम चक्रवर्ती ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण हमारी भूमि, पानी और हवा को जहरीला बना रहे हैं, और कोयला एशिया की बढ़ती ऊर्जा मांग का उत्तर नहीं है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा अब सबसे सस्ता और सुलभ ऊर्जा स्रोत बन गई है, और जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को समाप्त कर स्वच्छ ऊर्जा के परिवर्तन की दिशा में वित्त को पुनर्निर्देशित करना समय की मांग है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : मोहम्मद फ़ारुक को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुलढाणा महाराष्ट्र का ज़िला अध्यक्ष बनाया गया।

इस वैश्विक सप्ताहिक अभियान का नेतृत्व ग्लोबल साउथ चक्र के महासचिव शक्तिमान घोष द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती, सुनीता पोयडा, समाजसेवी नागेंद्र कुमार, खालिद इकबाल, डॉक्टर ताहिर हुसैन, नमिता पात्रो, निर्मला दास, प्रियंका कुमारी, बिट्टू पांडा, प्रतिमा और सैकड़ों पथ विक्रेताओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वीडियो देखें : 

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied