मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

1971 युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 3, 2022 3:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 03 दिसम्बर, 2022

A 2

भारतीय सेना के सर्वोच्च पदक परमवीर चक्र से नवाजे गए झारखंड के जारी गांव मैं जनमें लांस नायक अल्बर्ट एक्का जिन्होंने अदम्य साहस के साथ पूर्वी पाकिस्तान से हुए युद्ध में वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे।  दुश्मन सैनिकों के छक्के छुड़ाते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। जिन्हें सेना के द्वारा परमवीर चक्र से नवाजा गया था। आज ऐसे पराक्रमी की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम एवं रांची के प्रतिनिधियों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थित वीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  

बता दें कि इस वीर योद्धा को राज्य के महामहिम राज्यपाल ने भी अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

THE NEWS FRAME

परमवीर अल्बर्ट एक्का अमर रहे…। भारतीय सेना.. जिंदाबाद, भारत माता की…. जय, वंदे मातरम… के नारों से पूरा चौक गूंजता रहा। जहां आने-जाने वाले नागरिकों ने भी कार्यक्रम का स्वागत किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह एवं सुशील कुमार सिंह के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक राजीव रंजन, वरिष्ठ सदस्य भोला सिंह के साथ-साथ कई पूर्व सैनिकों एवं पुलिस डिपार्टमेंट के ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पिछले 22 वर्ष से अल्बर्ट एक्का के गांव पर उन्होंने मेला लगाने का काम किया था। साथ ही पिछली सरकार में परिवार के मांग पर अल्बर्ट एक्का की शहादत स्थल की पावन मिट्टी भी मंगवा कर उनकी पत्नी को भेंट किया गया था। ऐसे वीर की गाथा सुनकर युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। जब तक ऐसे शूरवीर हमारी भारत माता की रक्षा में तैनात होंगे… दुश्मनों की कोई भी चाल सफल नहीं होगी। 

THE NEWS FRAME

इसके साथ ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के द्वारा कल दिनांक 4 दिसंबर 2022 दिन रविवार को भुईयाडीह स्थित प्रीतम पार्क में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नौसेना दिवस मनाने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिक अपने परिवार एवं बच्चों के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक मनोज ठाकुर हरेंदु शर्मा, अमित कुमार, मिथिलेश सिंह एवं अनिल राय होंगे। कल सुबह 6 बजे से मैदान में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जिससे आसपास के इलाके की सफाई हो सकेगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied