📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

1971 के राष्ट्रीय रक्षक युद्धवीरों के सम्मान में निकाली जाएगी पराक्रम यात्रा – पूर्व सैनिक सेवा परिषद्.

On: December 10, 2023 4:48 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर की बैनर तले वीर सम्मान समारोह 17 दिसम्बर 2023 को वीरों के सम्मान में पराक्रम यात्रा निकाल विजय दिवस मनाई जायेगी। यह जानकारी परिषद के जिला अध्यक्ष विनय यादव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित बैठक में ली गई है। पराक्रम यात्रा शहीद स्थल गोलमुरी से शुरू होकर आर डी टाटा तकनीकी संस्थान एवं से होते हुए बजरंग मंदिर, गोलमुरी तक निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिक, युवा और शहरवासी 1971 की जीत का जश्न मनाने एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एकत्रित होंगे। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

रविवार को एंग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित बैठक मैं सर्वप्रथम मां भारती के पूजन के साथ साथ संगठन गीत शैलेंद्र सिंह प्रस्तुत कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इसके बाद संगठन के वरिष्ठ सदस्य जसवीर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहां कि सैन्य सम्मान और सैन्य कल्याण के साथ युवा तरुणाई में युद्ध इतिहास की जानकारी देकर राष्ट्रप्रेम के ज्वार को प्रवाहित करना ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का उद्देश्य है। 

अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी एवं क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, क्रीडा भारती राजीव कुमार जमशेदपुर के एवं कमांडिंग ऑफिसर हंड्रेड फील्ड रेजीमेंट के साथी और 1971 के जांबाज वीर उपस्थित रहेंगे। आयोजित बैठक में विजय दिवस के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई एवं यह संकल्प लिया गया कि नागरिक परिवेश में सैन्य जागरण का प्रदर्शन किया जायेगा।1971 के वीरो की शहादत, शौर्य एवम वीरता को नमन करने हेतु कृतसंकल्प पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य एकत्रित हुए एवम  समस्त तैयारियों को अंतिम रूप देने एवम कार्ययोजना के अनुरूप दायित्वो का निर्वहन हेतु एक अति महत्वपूर्ण बैठक की। 

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जमशेदपुर में 16 दिसंबर 05 में ।00 वीर शहीदों को करेंगे नमन।

सेवा साहस एवम सम्मान के अपने संकल्प को दुहराते, पूर्व सैनिक सदस्य, 1971के युद्धवीरों एवम, शहीदों की गाथा को  जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से दिनांक  17 दिसम्बर को अपने वार्षिक कार्यक्रम विजय दिवस सह पराक्रम यात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। 

बैठक में दीपक शर्मा सुखविंदर सिंह अनुपम शर्मा, जयसवाल, जयप्रकाश वरुण कुमार, उमेश सिंह, वाई के मिश्र, विनय कुमार, जितेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, सतेंद्र सिंह, विजय कुमार, धनंजय निर्दोष, जसवीर सिंह, लाल बाबू सिंह यादव, किशोरी प्रसाद, अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, बी के दत्ता, ईश्वर राव, शंकर महतो नरसिंह सिंह, मानिक वर्धा, अनिल सिन्हा, निरंजन शर्मा, बिनेश प्रसाद, दयानंद सिंह, रमेश प्रसाद, भुबनेश्वर पाण्डेय, दीपक शर्मा, प्रेम नाथ सिंह मनोज कुमार, आमोद कुमार सिंह, निर्मल कुमार, कुन्दन सिंह, पंकज कुमार, राज प्रताप सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


दया भूषण

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment