📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

16 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक बिरसामुंडा टाउन हॉल जमशेदपुर में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का होगा आयोजन।

On: December 16, 2023 5:19 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भारत सरकार द्वारा संचालित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम दिनांक 16 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक मनाया जाना है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जमशेदपुर शहर में  दिनांक 16 दिसंबर को सिदगोड़ा स्थित बिरसामुंडा टाउन हॉल में किया जाएगा। भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। इसे सफल बनाने के लिए आमजनों में जागरूकता हेतु आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से इस कार्यक्रम को एक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया है। 

जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्रांतर्गत इस अभियान के सफल आयोजन हेतु मुकेश कुमार (पूर्वी ज़ोन) एवं  अरविंद तिर्की (पश्चिमी ज़ोन), विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस को वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। दिनांक 16 दिसंबर, 2023, समय दोपहर दो बजे से बिरसा मुंडा नगर भवन, सिदगोड़ा, में माननीय बिद्युत बरन महतो जी, लोक सभा सांसद के कर कमलों से इस विशेष अभियान का सुभारंभ किया गया है। 

THE NEWS FRAME

सांसद महोदय द्वारा सम्पूर्ण प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कुल राशि दो करोड़ निन्यानबे लाख पचास हजार रुपए की परिसंपत्ति वितरण किया। परिसंपत्ति में प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज एवं रिवॉल्विंग फंड के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरण किया गया। 

उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश द्वारा बताया गया की इस अभियान को दिनांक 16 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न करने का थानावार योजना बनाई गई है। हर थाने में दो से तीन शिविर अलग अलग तिथि को आयोजित होगी जिसके नोडल ऑफिसर अपनी टीम के साथ शिविर का संचालन करेंगे। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान के अंतर्गत मुख्यतः आम जनों के लिए स्वास्थ्य जाँच, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, आधार कार्ड अपडेट, पीएम स्वनिधि से संबंधित शिविर लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस, कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई, सहायक नगर आयुक्त मानगो, जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्य, पर्यवेक्ष, सीओ, सीआरपी, नगर मिशन प्रबंधक, नगर प्रबंधक, कार्यालय सहायक इत्यादि मौजूद थें।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment