मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में खेल दिवस का आयोजन

On: December 14, 2024 11:11 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : आज शनिवार, 14 दिसंबर 2024 को साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल में खेल दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सचिव श्रीमती जयंती शांता, निर्देशक शुभम सर एवं रमन सर, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार और अनिल कुमार घोष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विद्यालय की शिक्षिकाएं संध्या मैम और मनी मैम ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव श्रीमती जयंती शांता ने खेल के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह उनके मानसिक विकास और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAMETHE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : विदेश में रोजगार के अवसर: आर्थिक स्थिति मजबूत करने का एक कदम

खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

खेल दिवस पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें शामिल थे:

  • पिक द चेयर रेस
  • बैलेंसिंग द बुक रेस
  • रेडी टू स्कूल
  • स्पून मार्बल रेस
  • मेकअप रेस
  • बनाना रेस
  • स्लो साइकिल रेस
  • पिल द पीज एंड रन
  • फ्लैट रेस
  • रीले रेस

बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ खेलों का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने तालियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

शिक्षकों का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

इसमें शामिल रहे:
किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, मैरी, सोनी, चंदना, संध्या, अन्नपूर्णा चंद्रा, श्रुति, सोनी, मिनती, नीता, वर्षा, सुचित्रा, प्रियंका, संदीप सर, अपूर्वा, जगजीत, स्मृति, नवनीत, मधुमिता, मानी और वर्षा नाग।

कार्यक्रम का समापन

खेल दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी बच्चों, शिक्षकों और उपस्थित अभिभावकों ने भाग लिया।

यह आयोजन बच्चों के भीतर खेल के प्रति रुचि जागृत करने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment