मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखण्ड के गांवों को दिया जायेगा प्रशिक्षण। जिला कृषि पदाधिकारी ने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का संचालन की दी जानकारी जहाँ कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, मछली पालन, डेयरी आदि कृषि से सम्बंधित मिलेगी जानकारी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 20, 2023 4:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

Netaji 3

आज जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार कालिन्दी ने पटमदा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया। प्रखण्ड के माचा, विडरा, महुलबना, घाघरा आदि गांवों में विभागीय योजनाओं में क्या काम हो रहा है इसको देखने के लिए गए। पटमदा बीज गुणन प्रक्षेत्र में बन रहे कृषक पाठशाला के कार्य को देखा। महुलबना गांव में किसान के द्वारा किए गए गरमा मूंग की खेती का मुआयना किए। जिला भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा घाघरा गांव में परकोलेशन टैंक का निर्माण अंतिम चरण में है। सिंचाई स्रोत का निर्माण होने से लाभुक किसान भी प्रसन्न दिखे। 

जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का संचालन पटमदा प्रखण्ड के बिडरा में बीज गुणन प्रक्षेत्र में किया जा रहा है जहाँ कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, मछली पालन, डेयरी आदि कृषि गतिविधियों का संचालन एक ही स्थान पर किया जाएगा। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। 

कृषक पाठशाला के संचालन की जिम्मेदारी प्रगति एडुकेशन अकाडमी, राँची के द्वारा किया जा रहा है। प्रक्षेत्र में अवस्थित भवन, सिंचाई स्रोत के लिए तालाब एवं सिंचाई कुआँ आदि का जीर्णोद्धार किया जाना है। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार कालिन्दी के साथ आत्मा के उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी एवं प्रगति एडुकेशन अकाडमी, राँची के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied