

Jamshedpur : बुधवार 18 अगस्त, 2021
बता दें कि लापता बालक पवन ठाकुर मानगो के चेपापुल स्थित अमर ज्योति स्कूल का छात्र है। घर वालों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 12:30 के करीब गुलाबी रंग का चेक शर्ट और ब्लू रंग का जीन्स पैंट पहने वह घर से टिफिन और मोबाइल लेकर अपने पिता सुरेंद्र उर्फ जटला ठाकुर की दुकान पर ऑटो में बैठ कर गया।
उनका दुकान जवाहरनगर रोड नंबर 6 में स्थित है। टिफिन देकर वह 1 बजे के करीब दुकान से घर के लिए निकला लेकिन अभी तक घर नहीं आया। देर रात तक खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने इस बात की सूचना निकटतम मानगो थाना को दे दी है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच में जुट गई है।
यदि आपको इसकी सूचना मिलती है या कहीं से कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निकटतम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें।












































