मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर ने शहर की विधि व्यवस्था हेतु किया मासिक अपराध समीक्षा बैठक।

On: June 8, 2023 6:30 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर | झारखण्ड 

दिनांक 08.06.2023 को वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहायक पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था), सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारीयों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

1. मई माह में ज़िला में कुल 391 कांड दर्ज हुआ जिसके तुलना में कुल 481 काण्डो का निष्पादन किया गया।

2.पिछले माह तक वर्ष 2018 तक के कुल 112 कांड लंबित थे जिसमें वर्तमान माह में कुल 20 काण्डो का निष्पादन किया गया। मई माह के अंत में वर्ष 2018 तक के कुल 92 कांड लंबित है।

3. SC/ST Act से संबंधित लंबित काण्डो में इस माह कुल 15 कांड का निष्पादन किया गया।

4. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए।

5. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। मई माह में कुल 30 स्थाई वारंट का निष्पादन किया गया।

THE NEWS FRAME

6. न्यायालय परिवाद पत्र थाना में प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। इसका अनुपालन किया जा रहा है ।

7. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु संबंधित पुलिस उपाधिक्षक को निर्देशित किया गया।

8. चोरी/ छिनतई  के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

9. पिछले एक वर्ष में चोरी/छिनतई में आरोप पत्रित अपराधकर्मियों की सूची बनाने एवं सभी का सत्यापन करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

10. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

11. नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

12. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। 

13. अधिक् समय् से लम्बित् मालखाना डिस्पोजल हेतु निर्देशित किया गया।

14. वर्ष 2018 तक के लंबित सभी कंडी को अनुसंधान पूर्ण करते हुये जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment