मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, जियाडा की 11 वीं बोर्ड बैठक हुई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 28, 2023 3:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

राँची  |  झारखण्ड 

Netaji 3

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, जियाडा की 11 वीं बोर्ड बैठक हुई । मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि जियाडा के अंतर्गत आने वाली जमीन का सीमांकन और बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, ताकि उसका अतिक्रमण नहीं हो। उन्होंने जियाडा क्षेत्र में बिजली -पानी- सड़क जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने को कहा।

 प्लांट नहीं लगाने वालों को नोटिस जारी करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जियाडा में जिन कंपनियों को भूमि आवंटित किया गया है, लेकिन उनके द्वारा यहां कोई प्लांट स्थापित नहीं किया गया है, उन्हो नोटिस जारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि जियाडा परिसर के आसपास के क्षेत्रों में जिन उत्पादों की ज्यादा डिमांड और उत्पादन होता है, वैसे ही उत्पादों से जुड़े सामग्री बनाने वालों को जियाडा परिसर में जमीन आवंटित करने में प्राथमिकता दी जाय।

THE NEWS FRAME

 15 एजेंडों पर चर्चा

जियाडा की बोर्ड मीटिंग में 15 एजेंडों पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में जियाडा के बोकारो, आदित्यपुर, रांची और संथाल परगना प्रक्षेत्र में कुल 132 इंडस्ट्रियल एरिया में 3484 इंडस्ट्रियल यूनिट हैं। वहीं, जियाडा के अधीन 9013 एकड़ जमीन है, जिसमें 8021 एकड़ जमीन इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए आवंटित की गई है।

इस बैठक में  मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, वित्त  विभाग के प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव श्री केके सोन, मुख्यमंत्री  के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक उद्योग श्री घोलप रमेश और जियाडा रांची, बोकारो, आदित्यपुर और संथाल परगना के क्षेत्रीय निदेशक मौजूद थे।   

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied