मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विधायक सरयू राय ने किया वृहत जनसंपर्क सह क्षेत्र भ्रमण अभियान प्रारंभ। साकची बाजार एवं काशीडीह का दौरा कर लोगों से मिले। सरयू राय ने कहा जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याओं को जानकर निराकरण का होगा प्रयास। भ्रष्टाचार और गुंडा तत्वों के खिलाफ जनता को करेंगे एकजुट।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 3, 2022 5:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 03 दिसम्बर, 2022

Netaji 3

विधायक सरयू राय के नेतृत्व में भाजमो का वृहत जनसंपर्क अभियान सह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आज प्रारंभ हुआ। विधायक सरयू राय ने भाजमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ साकची बाजार का दौरा कर दुकानदारों एवं अन्य लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।  श्री राय ने साकची के बसंत माँल के समक्ष से भ्रमण अभियान प्रारंभ किया तथा जलेबी लाइन, काशीडीह हाई स्कूल होते हुए चंद्रबली अपार्टमेंट काशीडीह की मुख्य सड़क में भ्रमण करते हुए कालिमाटी रोड का दौरा किया। श्री राय ने कहा की आज अभियान का आगाज हुआ है उनका प्रयास रहेगा की पूर्वी विस के सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाएं तथा लोगों की आम परेशानियों से अवगत होकर उनके यथाशीघ्र निराकरण करने का प्रयास करे। 

श्री राय ने कहा की क्षेत्र में पुनः एक बार अपराधिक प्रवति के लोगों की सक्रियता बढ़ गई है जो कहीं ना कहीं पूर्व की भातीं इस क्षेत्र में अशांति और भय का वातावरण कायम करना चाहते हैं। हमारा अभियान इस मायने से भी महत्वपूर्ण है की हम जनता तक यह संदेश देना चाहते है की हम ऐसे तत्वों के खिलाफ उलगुलान करने के लिए तैयार है और जनता के सहयोग से ऐसे लोगों के फन को कुचला जाएगा। इसी कड़ी में कल भालुबासा और सीतारामडेरा क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा और कल अपराह्न 02:00 बजे से जम्बु अखाड़ा भालुबासा के समक्ष कार्यकर्ताओं और समर्थकों का एकत्रीकरण होगा। 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

भ्रमण अभियान के दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, चंद्रशेखर राव, निजी सचिव सुधीर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला मंत्री राजेश कुमार, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, जन कल्याण प्रतिनिधी मिष्टु सोना, सोशल मिडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, काकोली मुखर्जी, साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, बिरसानगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापती, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा, विजय राव, गौतम धर, अमन सिंह, प्रेम दीक्षित, असीम पाठक, राजन राजपुत, रंजीता राय, रचित जयसवाल, सौरभ कुमार, राकेश मंडल, शिव कुमार यादव, आरती मुखी, त्रिलोचन सिंह, अनंत ठाकुर, अशोक सिंह, दीपु सिंह, गणेश चंद्रा सहित अन्य उपस्थित हुए। 

THE NEWS FRAME
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied