मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मात्र 1.5 सेकेंड में एचडी मूवी करें डाउनलोड क्योंकि अब आ गया है – 5G. मकर संक्रांति पर जिओ को लॉन्च करने की है तैयारी। महानगर समेत जमशेदपुर में भी मिलेगी 5G की सुविधा। जानें कौन से क्षेत्र में मिलेगी यह सुविधा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 13, 2023 5:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Technology : शुक्रवार 13 जनवरी, 2023

A 2

देश में अब 5G सेवा आरम्भ हो जाएगी। मकर संक्रांति के अवसर पर यह उपलब्धता देश को मिलने जा रही है। महानगर समेत जमशेदपुर में भी मिलेगी 5G की सुविधा। जियो 5G की सेवा सबसे पहले देशवासियों को मिलने जा रही है। वहीं देश में दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की सेवा भी जनवरी में ही आरम्भ हो सकती है।

बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में शनिवार 14 जनवरी से 5G सेवा की शुरुआत हो जाएगी। फिलहाल 5G की सेवा कुछ स्थानों पर ही मिलेगी। राजधानी रांची की बात करें तो रांची रेलवे स्टेशन, लालपुर, हिनू चौक, बूटी मोड़, खेलगांव, मेन रोड, कांटा टोली, फिरायालाल चौक, हरमू, पिस्का मोड़, राजेंद्र चौक और दीपा टोली को चुना गया है। 

अगर जमशेदपुर की बात करें तो बिष्टुपुर, साकची मार्केट, पीएम मॉल, कदमा, सोनारी, मानगो में डिमना रोड, टाटानगर रेलवे स्टेशन, टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर एरिया में ही 5G की सुविधा मिलेगी। 

जियो 5G का लाभ कैसे उठाएं? 

सबसे पहले तो 5G नेटवर्क पाने के लिए आपके पास 5G कनेक्टिविटी वाला एक स्मार्टफोन होना चाहिए। इसमें माई जीयो एप डाउनलोड कर लें। एप पर अकाउंट वेरिफिकेशन करने के बाद एप ओपन करें आपको एप के सबसे ऊपर 5G सेवा उपलब्धता का एक नोटिफिकेशन नजर आ जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि आपके क्षेत्र में 5G उपलब्ध है और आप इस सेवा का लाभ पाने के लिए एलिजिबल हैं। आपको यह भी बता दें कि इस सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ अलग से भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा प्लान के साथ ही जीयो 5G सर्विस का लाभ उठा सकते है। 

5G की स्पीड 4G की तुलना में 10 गुना अधिक है और 5G नेटवर्क और कानेक्टिविटी के क्षेत्र में फिलहाल सबसे मॉडर्न नेटवर्क है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी इंटरनेट स्पीड है जो लो और हाई दोनों फ्रिक्वेंसी बैंड पर काम करेगा।  स्पीड की बात करें तो इसकी मैक्सिमम स्पीड 1 जीबीपीएस तक होगी। जिस कारण यूजर को अपलोडिंग और डाउनलोडिंग दोनों का अलग ही मजा मिलेगा। इसकी स्पीड का अंदाज आप इसी से लगा सकते हैं कि एक फूल एचडी मूवी को आप मात्र 1.5 सेकंड में डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही ग्राहकों को जियो की ओर से अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलेगी। अपने 5G मोबाइल में चेक कर लें कहीं आप को अनलिमिटेड 5G की सुविधा तो नहीं मिली है। 

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied