मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नशीली दवाओं और नशा सेवन पर जागरूकता कार्यक्रम रिपोर्ट।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 13, 2024 8:22 PM
Follow Us:
Add A Heading 20 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : नेहरू युवा केंद्र संगठन, पूर्वी सिंहभूम एवं करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान से 11 नवंबर 2024 को नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करीम सिटी कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी, यूथ फेडरेशन के प्रमुख धर्मेंद कुमार‍, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली, एनएसएस कोऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज, डॉ फरजाना अंजुम, डॉ पसारुल इस्लाम, डॉ उद्यम सिंह उपस्थित थे।

Netaji 3

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में करीम सिटी के मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ फिरोज इब्राहीम उपस्थित रहे। सबसे पहले मुख्य अतिथि डॉ मोहम्मद रेयाज ने इस विषय पर अपनी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने ने कहा कि आज के युवाओं में नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या बन गया है, जिससे न केवल उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि समाज और परिवार पर भी नकारात्मक असर होता है। इसके बाद जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के सेवन के खतरों के बारे में बताया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने निभाई अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी – मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता की

उन्होंने बताया कि कैसे यह समस्या युवाओं को शिक्षा और जीवन के सही मार्ग से भटका देती है। डॉ फिरोज इब्राहीम ने कहा कि नशीली दवाओं की लत (ड्रग एडिक्शन) एक गंभीर समस्या है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है। यह समस्या आजकल समाज में तेजी से फैल रही है, खासकर युवा वर्ग में। नशे की लत न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह व्यक्ति के परिवार, रिश्तों और समाज पर भी नकारात्मक असर डालती है। इसके प्रति जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है ताकि लोग इसके खतरों को समझें और इससे बच सकें।

उन्होंने नशे की लत के कारण एवं उपचार को भी साझा किया। छात्रों ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के पोस्टर से सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम के में एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने सवाल पूछे औरविशेषज्ञों ने उनके समाधान बताए। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन भूगोल विभाग की शिक्षिका डॉ फरजाना अंजुम ने किया। इस कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों में नशा सेवन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया और यह समझने में मदद की कि कैसे एक नकारात्मक कदम जीवन को प्रभावित कर सकता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखा जाएगा ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Untitled Design 27 5

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय Film महोत्सव 2026 में भारती और बीबो का विश्व प्रीमियर भारत की महान महिलाओं की प्रेरक गाथाओं को मिला नया मंच

Untitled Design 26 6

NH-33 पर शराब से लदी वैन पलटी बड़ा Accident टला पुलिस ने संभाला मोर्चा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied