मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय इतिहास में पहली बार पद्म पुरस्कार विजेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की पहल के अंतर्गत नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का किया दौरा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 22, 2022 2:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

New Delhi : मंगलवार 22 मार्च, 2022

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 21 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह- I में वर्ष 2022 के लिए 2 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 54 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

बता दें कि नागरिक अलंकरण समारोह-II का आयोजन आगामी दिनांक 28 मार्च, 2022 को किया जाएगा।

भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पहली बार सरकार की पहल के अंतर्गत कल सम्‍मानित किए गए पद्म पुरस्‍कार विजेताओं ने आज राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक का दौरा किया। पुरस्कार विजेताओं ने स्मारक के प्रांगण का भ्रमण किया और वे रक्षा बलों के उन कर्मियों के नामों के भी प्रत्‍यक्षदर्शी बने जिन्होंने वर्षों से सर्वोच्च बलिदान देकर देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
पुरस्कार विजेताओं ने इस यात्रा के आयोजन के लिए सरकार की पहल और राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक को आमजन और बच्चों के भ्रमण स्‍थल के रूप में लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

इस भ्रमण से पद्म पुरस्कार विजेताओं ने अनुभव किया कि स्मारक की यात्रा से देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस और बलिदान के मूल्यों को विकसित करने और राष्ट्रवाद की भावना जगाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 25 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (एनडब्‍ल्‍यूएम) को राष्ट्र को समर्पित किया था। यह स्वतंत्रता के पश्‍चात वीर सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्‍च बलिदान का प्रमाण है। स्मारक में शाश्वत लौ प्रज्‍ज्‍वलित है जो एक सैनिक के द्वारा अपने कर्तव्य की दिशा में किए गए सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण है और उसे अमर बनाती है। इसके उद्घाटन के बाद से, सभी श्रद्धांजलि समारोह केवल एनडब्ल्यूएम में आयोजित किए जाते हैं, जिनमें राष्ट्रीय दिवस भी शामिल हैं। हर शाम, नेक्स्ट-ऑफ-किन (एनओके) समारोह का आयोजन किया जाता है। आयोजन के दौरान शहीद नायक के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए एनओके सैनिक द्वारा उन्‍हें स्मारक पर माल्यार्पण किया जाता है। देश-विदेश के गणमान्य व्यक्तित्‍व अपने कार्यक्रम के अनुरूप एनडब्ल्यूएम का दौरा करते हैं और देश के बहादुर जवानों को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।

पद्म पुरस्कार प्राप्‍त करने वाले विजेताओं के कार्य क्षेत्र यह दर्शाते हैं कि यह इस दिशा में पूरी प्रक्रिया को बदलने के लिए सरकार द्वारा लिए गए महत्‍वपूर्ण निर्णय का परिणाम है। इसमें समाज को नि:स्वार्थ सेवा देने वाले लोगों को पहचानने पर बल दिया जा रहा है।

पद्म पुरस्कार, 2022 के लिए कितने आवेदन हुए?

A 2

ऑनलाइन नामांकन के शुभारंभ होने से इस प्रक्रिया को व्‍यापक स्‍तर पर भारतीयों के लिए सरल और सुलभ बना दिया है जिस कारण पद्म पुरस्कार, 2022 के लिए रिकॉर्ड 4.80 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं।

स्व-नामांकन, ऑनलाइन नामांकन, बड़ी संख्‍या में गुमनाम नायकों के चयन एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने पद्म पुरस्कारों को ‘‘नागरिकों के पद्म’’ में परिवर्तित कर दिया है।
पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धि का उत्‍सव मनाने के लिए, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में अलंकरण समारोह के पश्‍चात पुरस्कार विजेताओं और उनके परिजनों के साथ वार्तालाप किया। बातचीत के बाद पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आयोजित रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया था।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Om Birla

विकसित भारत@2047 की राह खेतों और किसानों से होकर गुजरती है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Untitled Design 40

Post सेवा जन सेवा के संकल्प को मिलेगा नया आयाम जमशेदपुर प्रधान डाकघर में आज लगेगा महा रक्तदान शिविर

Untitled Design 38

Society कल्याण योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त जून अंत तक आंगनबाड़ी नियुक्तियां और जुलाई में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

Untitled Design 37 1

मॉनसून से पहले जिला प्रशासन अलर्ट बरसात पूर्व तैयारियों की DM ने की समीक्षा

Untitled Design 36 1

Food सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का जोर लंबित राशन कार्ड मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Untitled Design 35 2

International योग दिवस की तैयारियां तेज जिला से ग्राम स्तर तक होंगे व्यापक आयोजन

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied