मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजमो उलीडीह मंडल ने उलीडीह क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन नगर प्रबंधक को सौंपा। समस्याओं के जल्द समाधान करने की मांग की।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 5, 2022 11:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 05 सितंबर, 2022

A 2

भाजमो उलीडीह मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में उलीडीह क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया की

१) देशबंधू लाइन की बड़ी नालियों की पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो रही है, आए दिन जल जमाव की स्तिथि उत्पन्न होती है। क्षेत्र के लोग नरकीय जीवन जीने को विवश है। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नियमित नही हो रही है।

२) राजेंद्र नगर राधा कृष्णा मंदिर के पीछे इमली पेड़ के पास कूड़े का अंबार लगा रहता है। वहां सप्ताह में दो दिनों के अंतराल में कचड़े का उठाव किया जाए।

३) आदिवासी स्कूल, उलीडीह के मैदान में जमे कचड़े का उठाव प्रतिदिन किया जाए तथा वहाँ गंदगी का जमाव न हो इसके लिए लोगो के बीच जागरूकता लाने के लिए कार्य योजना बनाई जाए।

४) आदर्श नगर (खनका) से मयंक मृणाल हॉस्पिटल तक बड़े नाले की पूर्ण सफाई सुनिश्चित हो।

५) उलीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में ख़राब पड़े सारे स्ट्रीट लाइट (सोडियम लाइट) जिसकी मरम्मत नहीं हो पाती है उसकी व्यवस्था कि जाए साथ ही कुछ स्थानों पर लाइट की अत्यंत आवश्यकता है वहाँ पुराने सोडियम लाइट को बदलने की प्रक्रिया अविलम्ब आरंभ की जाए।

६) बारिश होने के कारण मच्छरों का प्रकोप उलीडीह के विभिन्न क्षेत्रों बहुत बढ़ गया है अतः  सप्ताह में दो बार फॉगिंग की व्यवस्था की जाए।

७) मानगो बाजार के आस-पास वाहन सुव्यवस्थित पार्किंग हो।

८) मानगो नगर निगम के द्वारा पेयजल का कर तो वसूला जाता है, परंतु टैंक रोड सहित विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने की शिकायत है। जिसका तत्काल समाधान हो।

THE NEWS FRAME

नगर प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया वे बताए गए सभी समस्याओं पर त्वरीत गती से समाधान की दिशा में पहल करेंगे। 

ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, विधायक के व्यवसायिक प्रतिनिधि व प्रेस प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, गणेश शर्मा, इंदू शेखर सिंह, सुनीता सिंह, राजेश कुमार, राहुल प्रसाद, आशीष कुमार, प्रदीप महापात्रा, हरभजन सिंह, माना महापात्रा, जय श्री सेन, रीता साव, अशोक सिंह, सुबेन्धु मजूमदार, विष्णु शर्मा, प्रोसोनजीत, अजीत दत्ता, शांतनु घोष एवं अन्य उपस्थित थे।

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied