📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मानगो शाखा की ओर से पूर्व गौरव सेनानी के सम्मान में आयोजित स्नेह मिलन सहसम्मान समारोह

On: December 30, 2023 4:56 PM
Follow Us:

 

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर |  झारखण्ड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मानगो शाखा की ओर से पूर्व गौरव सेनानी के सम्मान में आयोजित स्नेह मिलन सहसम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर लाइन मानगो स्थित सेवा केंद्र पर आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में काफी संख्या में पूर्व गौरव सेनानियों ने लाभ लिया ब्रह्माकुमार गोपाल भाई ने कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उपस्थित मेहमानों को सम्मानित किया। 

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रूबी बहन जी ने उपस्थित महमानों को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए मेडिटेंशन द्वारा गहन शांति की अनुभूति करवाई।

कार्यक्रम के सूत्रधार  पूर्व सैनिक संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में ब्रह्म कुमारी संस्था के जुड़े किशोर भाई, गौतम भाई, मदन भाई, वंदना बहन, विनीता बहन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में डॉक्टर कमलेश कुमार शुक्ला जी, अशोक श्रीवास्तव, के गणेश राव जी, वीके सिंह जी,नरेंद्र कुमार जी, डीके वर्माजी, राजीव रंजन, राम जी प्रसाद, एसपी मौर्य, महेश चंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, महेश कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment