📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

परिषद ने 1971 के वीर सैनिकों के साथ साथ सेना के जवानों को किया सम्मानित एवं वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

On: December 16, 2023 5:28 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी पुलिस लाइन वॉर मेमोरियल पर 1971 के वीर जवानों के सम्मान के साथ-साथ वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम आज सुबह 7:00 बजे आयोजित किया। 

कार्यक्रम में स्थानीय यूनिट के प्रतिनिधि के रूप में सूबेदार जसपाल सिंह हवलदार बलविंदर सिंह नायक बिनु गनर बाबुल कुमार हवलदार पी आनंद लांस नायक बिनु शामिल हुए। जबकि 1971 युद्ध के युद्ध वीर रहे हवलदार रमेश सिंह हवलदार बलजीत सिंह हलदर चंद्रमा सिंह शामिल थे। बढ़ती उम्र के साथ बीमार होने की वजह से हवलदार सोनेलाल एवं हवलदार कोमल दुबे शामिल नहीं हो सके। उन्हें संगठन के प्रतिनिधियों ने उनके घर जाकर पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं मिठाई का तोहफा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार सिंह, विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन पेटी ऑफिसर अभय सिंह ने किया। 

THE NEWS FRAME

युद्ध वीरों को सम्मान देने वालों में जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह जिला सचिव दिनेश सिंह जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला जिला संयोजक राजीव रंजन एवं पुर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह शामिल थे। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद एवं 1971 के वीर शहीद अमर रहे के तारों से पूरा इलाका गूँजता रहा। अब तक के सबसे महत्वपूर्ण युद्धों में से यह एक है जिसमें 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेवा के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। 

THE NEWS FRAME

इस कार्यक्रम के साथ-साथ जमशेदपुर के स्कूलों में भी विजय दिवस के कार्यक्रम में संगठन के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर सेवा के युद्ध इतिहास सेवा में भर्ती होने के मापदंड एवं छात्र-छात्राओं को तीनों सेवा में भर्ती होने की जानकारी दी यह अभियान आने वाले एक महीने तक चलाया जाएगा और शहर के विभिन्न स्कूलों में सेवा के प्रति जागरूकता एवं देशभक्ति की भावना पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, विद्यानंद गिरी, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, महेश कुमार, जयदीप दास, गोविंद राय, मिथिलेश सिंह, हंसराज सिंह, मनोज ठाकुर, राजेश कुमार, विवेक सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिंह, कौशल चौबे, रवि कुमार, जावेद हुसैन, प्रमोद कुमार, अनुज सिंह, डी एस तिवारी, आदि सैनिक साथी शामिल हुवे।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment