
जमशेदपुर | झारखंड

नव वर्ष के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसके विषय में बताते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजुला सिंह जी ने बताया कि दान पुन हमारी संस्कृति का ही एक हिस्सा है, इसलिए हमें सदैव ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहनी चाहिए। इसलिए आज हम लोगों ने नव वर्ष के उपलक्ष में ठंड को देखते हुए अपने अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी के साथ बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है।
इस कार्यक्रम में हमारे क्लब के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, लायन मनोज सोनी, लायन रशमी सोनी, लायन राजेश कुमार सिंह, लायन राजेश सिंह, लायन राजीव कुमार, मनिंदर सिंह, अमनदीप सिंह आदि लोग मौजूद थे।











































