📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में Intermediate के विद्यार्थियों के लिए एक सुझाव सभा “संभावना” आयोजित

On: December 2, 2023 5:29 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखंड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

करीम सिटी कॉलेज (साकची) जमशेदपुर के IQAC (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) तथा करियर प्लानिंग एंड गाइडेंस सेल के संयुक्त तत्वाधान में इंटरमीडिएट के छात्र – छात्राओं के लिए “संभावना” के नाम से एक सुझाव सभा आयोजित हुई जिसमें करीम सिटी कॉलेज (मानगो कैम्पस) के कला संकाय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम का लाभ उठाया। यह सभा कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। मनोविज्ञान विभाग करीम सिटी कॉलेज के प्राध्यापक एवं प्रसिद्ध कंसीलर डॉ जकि अख्तर तथा प्रो साकेत कुमार इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन थे। 

THE NEWS FRAME

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ यहिया इब्राहीम ने सभा को प्रारंभ करते हुए सभा के उद्देश्यों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज आप जीवन के जिस मकान पर खड़े हैं वह मुकाम अपने करियर के बारे में फैसला लेने का है। फैसला लेने का अधिकार आप ही को है। आपको उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ाना है, अपने लिए मुनासिब विषय का चयन करना है और हमारा काम है कि हम आपका मार्गदर्शन करें। डॉ जाकिर अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि यह मनुष्य का स्वभाव है कि वह जिस तरह की सोच  अपने मस्तिष्क में डालति है वैसा ही उसका व्यावहारिक रूप समाज के सामने आता है। हर आदमी सोच समझ कर अपने बारे में निर्णय लेता है, अपने लिए जीवन का क्षेत्र चुनता है और उसके लिए अपने आप को सक्षम बनाता है। जिसका निर्णय अच्छा उसका जीवन सफल होता है। उन्होंने कहा कि आज के युग में सभी लोग दूसरों को देखकर काम करते हैं परन्तु मेरा ख्याल है कि देखकर आगे बढ़ने से अच्छा है कि सोच कर आगे बढ़े।

THE NEWS FRAME

प्रो साकेत कुमार ने अपने भक्तव्य में बताया कि मैट्रिक के बाद आपने जो आर्ट रखकर पढ़ने का फैसला किया है यह फैसला गलत नहीं है क्योंकि आर्ट्स के विद्यार्थियों के लिए भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। सभा को डॉ नेहा तिवारी ने भी संबोधित किया और मास कम्युनिकेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि आजका युग तो पत्रकारिता का युग है। इस सभा में छात्र-छात्राओं के अलावा दोनों कैंपस के शिक्षक भी मौजूद थे। गणित के विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद मोइज अशरफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बताया कि बिल्कुल ऐसा ही कार्यक्रम अगले शनिवार अर्थात 9 दिसंबर को विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए तथा उसके अगले शनिवार को कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाएंगे। उसके बाद बच्चों ने चाय पी और कॉलेज के सभी विभागों तथा लाइब्रेरी का भ्रमण किया और अपनी उच्च शिक्षा के संबंध में आपस में बातें कीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment