📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम बिस्टुपुर में दीपोत्सवम में 21000 दिये जलाए गए, दूधिया रोशनी में जगमगाया राम मंदिर, भक्तो में पूजा करने, दिये जलाने एवं सेल्फी लेने की लगी होड़।

On: December 12, 2023 12:39 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में आज कार्तिक मास के अंतिम सोमवार को पंडित संतोष कुमार पंडित कोंडामचारलू पंडित केशवचारलू पंडित शेषाद्रि ने वैदिक मंत्रोच्चार कर भगवान शिव की अभिषेकम कर पूजा अर्चना किया, पूजा अर्चना के उपरांत दीपोत्सव में मुख्य अतिथि नोवोको सीमेंट के सी.ई.ओ श्री बी उमा सूर्यम अपनी पत्नी श्रीमती बी सत्या के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत किया। उसके बाद उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ 21 हजार दीपो को जलाना प्रारम्भ किया।

THE NEWS FRAME

पूरे दिये जल जाने के बाद मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमग कर रहा था। मंदिर के सभी हैलोजन लाइटों को बंद करने के बाद शिवलिंग की आकृति की दीपो की सजावट के साथ साथ 21000 दीपो की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर का आकर्षण देखते ही बनता था। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री बी डी गोपाल कृष्णा,वाई ईश्वर राव उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर, तीनो ट्रस्टी, ऑडिटर्स, गोपाल कृष्णा, वाई श्रीनिवास, महेश राव, नागेश, गंगा मोहन पी कुमार, पी प्रकाश, नानाजी, अरविंद मूर्ति, ए बी श्रीनिवास, रवि अल्वा, सैकड़ो महिला एवं पुरुष भक्त गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का वीडियो देखें : 



---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment