मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करमा डाली विसर्जन के दौरान राज्य में पांच बच्चे नदी में डूबे।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: September 26, 2023 4:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

हादसा  |  झारखण्ड  

A 2

झारखंड राज्य में करमा पर्व के दौरान दो दुःखद घटनाएं हुई है। जिससे राज्य के सभी श्रद्धालु सदमें में हैं। बता दें की करमा पूजा के बाद नदी में डाली विसर्जन के दौरान ही ये दो बड़ी घटनाएं हुई। 

आपको बता दें की धनबाद और हजारीबाग जिले में खुशियों का त्योहार गम में उस वक्त बदल गया जब विसर्जन के दौरान बच्चे नदी में डूब गए। इन दोनों घटनाओं में कुल पांच बच्चों की मौत हो गई है।इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है, तो वहीँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली घटना धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र की है, जहां मागिढ़ जमुनिया नदी में करमा डाली विसर्जन करने गए लोगों में  दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान देवराज कुमार (10 वर्ष) और सलोनी कुमारी (14 वर्ष ) बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर कुल पांच बच्चे करम डाली विसर्जन के लिये नदी क्षेत्र में आये, नदीं में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसमें पांचों बच्चे डूबने लगे लेकिन लोगों की मदद द्वारा इनमें से तीन बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो को बचाया नहीं जा सका। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में दोनों बच्चों को बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचा गया जहां चिकित्सकों ने उन बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

वहीँ दूसरी घटना हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में घटी।  बता दें की ओबरा गांव की कुछ बच्चियां आज करमा डाली का विसर्जन करने बड़ाकर नदी गईं हुई थीं। इस दौरान नदी के तेजधार में 6 बच्चियां बहने लगी। बच्चों के शोर गुल से स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीन बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियां नदी की तेज धार में बह गईं। जानकारी के अनुसार बच्चियां गांव की अन्य महिलाओं के साथ नदी में करमा की डाली प्रवाहित करने गयीं थीं। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वे तेज पानी की धार में चली गयीं। घटना की सूचना पाकर प्रशासन की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले को समझते हुए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया, जिनमें से गोताखोरों ने एक की लाश को खोजा जबकि अन्य की खोज जारी है। 

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Sadak

सड़क सुरक्षा एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर कौशल विकास केंद्र में चलाया जागरूकता अभियान

Aa

पंचायत सचिवालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

A

“स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – सांसद जोबा माझी

Geeta Koda

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, गीता कोड़ा रहीं मौजूद

WhatsApp Image 2026 06 06 At 7.18.41 PM

नलिता पंचायत के कायदा-जुगीडीह गांव में छऊ नृत्य सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं व नौकरी प्राप्त युवाओं का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026 06 06 At 7.18.14 PM

यातायात सुगम बनाने के लिए एनएच अन्तर्गत सभी रेलवे क्राॅसिंग पर करें रोड ओवर ब्रिज का निर्माण: जोबा माझी

Leave a Comment

Link copied