📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ह्यूमन रिलीफ एंड वेलफेयर सोसायटी ने एमजीएम अस्पताल में बांटा मध्यान्ह भोजन।

On: May 14, 2022 10:16 AM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शनिवार 11 मई, 2022


आज ह्यूमन रिलीफ एंड वेलफेयर सोसायटी के द्वारा एमजीएम अस्पताल में मध्यान्ह भोजन का वितरण मरीजों के साथ रह रहे अभिभावक, अटेंडर, रिश्तेदारों के बीच किया गया। जिसमे लगभग 425 लोगों ने भोजन वितरण शिविर का लाभ प्राप्त किया। आज के भोजन वितरण कार्यक्रम में वेज बिरयानी, केला एवं मिनरल वॉटर शामिल किया गया था। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज के प्रोफेसर अहमद बद्र और इंडियन पिपल्स थियेटर असोसिएशन से अर्पिता श्रीवास्तव उपस्थित होकर लोगों को भोजन प्रदान किया। इस सेवा भावना से प्रसन्नचित्त दोनों अतिथियों ने संस्था द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। एवं इस शुभ कार्य में सेवा देने हेतु आमंत्रित करने के लिए उन्होंने संस्था के प्रतिनिधियों को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए वे हमेशा संस्था के साथ रहकर मदद करेंगे।


आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ह्यूमन रिलीफ एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, पोलटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर सैयद आसिफ अफसर, खुर्शीद खान, शाहिद पेरवेज़, मोइनुद्दीन अंसारी, अनिल मंडल मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment