मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर, सहारा सिटी में मनाया गया वट सावित्री व्रत।

On: June 10, 2021 6:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement


Jamshedpur : आज दिनांक 10 जून, 2021 को पूरे देश में वटसावित्री व्रत को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। वहीं श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर, सहारा सिटी, मंदिर परिसर में भी इस व्रतकथा का आयोजन किया गया था। मंदिर के अध्यक्ष एस एन पॉल जी एवं सोसायटी सचिव सुशील सिंह जी की ओर से कोरोना काल को ध्यान रखते हुए वटसावित्री पर्व के शुभ अवसर पर  सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए वर्तमान में कोरोना महामारी निदान हेतू भगवान से कामना की। जिसमें  समस्त कॉलोनी वासियों ने सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाया।

क्या आप जानते हैं सावित्री पूजा या व्रत के दिन क्यों की जाती है बरगद की पूजा?

हिंदू धर्म और दर्शन शास्त्र के अनुसार बरगद ही एक मात्र ऐसा वृक्ष है जिसकी आयु सबसे अधिक होती है। इसलिए इसे अमर वृक्ष भी कहते हैं। वहीं शास्त्रों में बताया गया है कि इस वृक्ष में देवी-देवताओं का वास होता है और इसकी पूजा आराधना करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। 

सावित्री व्रत कब और क्यों मनाई जाती है?

पति की लंबी आयु के लिए पत्नि यह व्रत करती है। हिंदी कैलेंडर के ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को यह व्रत किया जाता है। 

एक पारंपरिक घटना के अनुसार इस दिन लकड़हारा सत्यवान की मृत्यु हो गई थी और जब यमराज सत्यवान की आत्मा को जीवन ज्योति रूप में अपने साथ ले जा रहे थे तभी अपने मृत पति को पुन: जीवित करने के लिए सावित्री ने यमराज से बारंबार प्रार्थना करते हुए उन्हें विवश कर दिया था। पति के प्रति इस निष्ठा को देखते हुए यमराज प्रसन्न होकर उसके पति सत्यवान के प्राण लौटा दिए। 

इस दिन सुहागन स्त्रियां वट वृक्ष का पूजन करते हुए सावित्री-सत्यवान की कथा को याद करती हैं। 

पढ़ें खास खबर– 

झारखंड एकेडमिक कौंसिल ने किये 10वीं और 12वी की परीक्षाओं को रद्द।

भारत का गौरवशाली पुरस्कार पाने के लिए करे नामांकन। पद्म पुरस्कार-2022 के लिए नामांकन हुआ शुरू। जाने कैसे मिलेगा पद्म पुरस्कार?

आज है सूर्य ग्रहण जाने कहाँ के लोग देख पाएंगे इसे।

झारखंड की शान बना आइवान अभय मिंज ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रोम के द्वारा दुनियां को कराएंगे झारखंड के आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति के दर्शन।

आ गया ‘मेड इन इंडिया’ फेस मास्क कम दाम में जो 99% तक वायरस को रोक सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!