मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन

On: July 27, 2026 9:07 PM
Follow Us:
Tata 12
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित स्विमिंग पूल एरीना में आयोजित एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, आईएसपी बर्नपुर की टीम 11 अंकों के साथ उपविजेता रही।

चैंपियनशिप में देश के पांच प्रमुख स्टील संयंत्रों—टाटा स्टील, आईएसपी बर्नपुर, आरआईएनएल विशाखापत्तनम, जेएसडब्ल्यू विजयनगर (बेल्लारी) और राउरकेला स्टील प्लांट के कुल 40 तैराकों ने भाग लिया। सात विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रतियोगिता के समापन समारोह में टाटा स्टील के चीफ (सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन) जितेंद्र सिंह शिखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी तथा हेड – स्पोर्ट्स इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स मनीष सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का अवलोकन अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी राम बालक सिंह ने किया।

पूरे आयोजन का सफल संचालन संजय मिश्रा, फिरोज खान और युवराज पटेल ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले पेश किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विभिन्न स्टील संयंत्रों के खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। टाटा स्टील ने एक बार फिर इस आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और अंतर-स्टील प्लांट स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Add A Heading 3 4

Jharkhand राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2026 रांची के रूद्र आदित्य आनंद ने जीते 4 पदक बने स्टेट चैंपियन

Add A Heading 21

Inter डिविजनल कैरम टूर्नामेंट 2026 का सफल समापन टाटा स्टील के कर्मचारियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

IMG 20260724 111816

वूमेन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFFI) की झारखंड इकाई की बैठक सम्पन्न, महिला फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बनी रणनीति

Add A Heading 13 1

अनमोल कौर ने WBC मुई थाई नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड झारखंड का बढ़ाया मान

Untitled Design 1 5

कोच जे.पी. सिंह की सफल कोचिंग से Jharkhand के खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का मान NCOE कैंप में बनाया स्थान

Untitled Design 5 10

Naval टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का भारतीय टीम में चयन मेंस यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!