मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज अमेरिका के एफिसीएन्स सिस्टम के सीईओ ने की मुलाकात, एजुकेशन, हेल्थ केयर और स्मार्ट सिटी समेत कई सेक्टर में राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की जताई इच्छा।

On: June 28, 2023 5:20 PM
Follow Us:

 

THE NEWS FRAME

रांची  | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज अमेरिका के एफिसीएन्स सिस्टम, (ई.एफ.आई. सी. ई. एन. एस.) के सीईओ श्री संजीव कुमार, श्री रामू और श्री शिवनाथ ने औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थ केयर और स्मार्ट सिटी समेत कई और सेक्टर में डिजिटली काम कर रही है। उन्होंने  मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड के विकास के लिए आपका जो विजन है, उसके अनुरूप हमारी कंपनी राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने को इच्छुक है। राज्य सरकार को इन सभी सेक्टर्स के तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में जो भी सहयोग चाहिए, उसे हमारी कंपनी प्रोवाइड कराएगी। 

THE NEWS FRAME

 हेल्थ सेक्टर की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के भौगोलिक परिवेश को देखते हुए हेल्थ सेक्टर को बेहतर करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने एक योजना बनाई है, जिसमें जिलों के अस्पतालों को सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं और  संसाधन  उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ अन्य अस्पताल भी  टेलीमेडिसिन के माध्यम से जुड़े रहेंगे। ताकि, मरीजों को दूसरे राज्यों के बड़े और बेहतर अस्पतालों की तरह अपने ही राज्य में उच्च कोटि का चिकित्सीय इलाज़ और संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। 

THE NEWS FRAME

उन्होंने यह भी कहा कि ओला और उबर की तर्ज पर झारखंड में भी सरकार एंबुलेंस सिस्टम को मजबूत करने की योजना बनाई है, ताकि मरीजों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराने में किसी प्रकार का कोई विलंब या परेशानी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस क्षेत्र में अगर आप डिजिटली सहयोग करना चाहेंगे तो सरकार आवश्यक पहल करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे भी मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment