मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मनीष कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के 28वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार के पश्चात जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया रक्तदान।

On: June 15, 2023 5:24 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर | झारखण्ड 

श्री मनीष कुमार (भा.प्र.से-2018) ने 28 वें उप विकास आयुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहण। पदभार के पश्चात जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया रक्तदान। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मनीष कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के 28वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की विकास एवम कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को जागरूक करना तथा योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में समाज के आखिरी पायदान के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेवारी होती है, जिले की उपायुक्त के मार्गदर्शन में तथा पूरी टीम के सहयोग से निष्ठापूर्वक इस जिम्मेवारी के निर्वहन का प्रयास होगा, साथ ही कार्यालय में कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पूरी क्षमता का बेहतर उपयोग हो सके। इससे पूर्व कोडरमा अनुमंडलाधिकारी तथा ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण के पश्चात  उप विकास आयुक्त ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

9 अगस्त को रीगल मैदान में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, ‘अपनी पहचान को पहचानो’ थीम पर होगी जनसभा

जमशेदपुर में शुरू हुई QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग, अब हर गश्त होगी डिजिटल निगरानी में

पूर्व मुखिया बाहामनी हेंब्रम ने कचरा संग्रह वाहन कर्मियों को दिए रेनकोट, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर मिली राहत

जमशेदपुर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, उपायुक्त बोले– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

ITI परीक्षा देकर लौटे सरिया के युवक की भटिंडा फॉल में डूबने से मौत, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

Leave a Comment