मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बिहार हुआ शर्मसार: कक्षा 2 की छात्रा का हुआ बलात्कार, बलात्कारी निकला स्कूल का सफाई कर्मी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 2, 2022 8:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Crime Dairy : शुक्रवार 2 सितंबर, 2022

A 2

राजनीति का अखाड़ा बिहार एक बार फिर से शर्मसार हो चुका है। यह घटना बताती है कि आज भी लोग जानवर ही हैं। वे इंसान कभी बन ही नहीं सकते। मामला बेगूसराय जिले का है, जहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से बलात्कार किया गया।

बलात्कारी स्कूल का सफाईकर्मी निकला

बलात्कारी स्कूल में साफ-सफाई करने वाला कर्मी है जिसने शौच करने आई बच्ची को अकेला पाकर जघन्य अपराध किया और मौका देख वहां से फरार हो गया।

शर्मनाक – घटना की जानकारी महिला शिक्षिका को थी, उसने घटना को दबाने का काम किया।

जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शनिवार 27 अगस्त की है। शौच करने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म कर सफाई कर्मी भाग निकला। शौच / मूत्र करने आये अन्य छात्रों ने लड़की को ऐसी हालत में देख इसकी जानकारी स्कूल की शिक्षिका को दी। घटना की जानकारी स्कूल की दो शिक्षिकाओं को हो गई तो उन्होंने नन्ही बच्ची को फुसलाते हुए बिस्कुट का एक पैकेट दिया और कहा कि घर जाओ और इस घटना के बारे में अपने माता-पिता से कुछ मत कहना।

पीड़ित परिवार ने स्कूल की शिक्षिका पर लगाया आरोप

इस घटना के संबंध में लड़की के पिता और चचेरे भाई शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, तो उन्हें उल्टा ही एक महिला शिक्षक के पति ने बुरी तरह से पीटा। स्कूल की बदनामी के डर से गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करने और सड़कों को जाम करने के कर्म में मामला उजागर हुआ।

घटना के पांच दिन बाद मामला उजागर हुआ।

जीरो माइल थाना क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल का है। स्कूल प्रबंधन ने पांच दिन तक मामले को दबाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन इस घटना ने ग्रामीणों का अधिक उग्र कर दिया और एक सितंबर को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH-31 को जाम कर दिया। लगभग चार घण्टे बाद पुलिस प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मचारी और स्कूल की शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घटना के बारे में कहा

जानकारी के अनुसार शनिवार 27 अगस्त को मध्याह्न भोजन के समय छात्रा शौचालय गई हुई थी। तभी स्कूल के सफाई कर्मचारी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ शौचालय में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। स्कूल की ही एक अन्य छात्रा जब शौचालय में आई तो उसने अंदर से दरवाजा बंद पाया। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन देरी होने और अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उसने दरवाजा जोर से जोर से पीटना आरंभ किया। यह देख घबड़ाकर दुष्कर्मी ने दरवाजा खोला और वहां से फरार हो गया। सामने अपने दोस्तों को देख पीड़ित छात्रा जोर-जोर से रोने लगी। जिसकी शिकायत स्कूल की शिक्षिका से की गई।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied