मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Jamshedpur में चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल

On: June 16, 2026 8:03 PM
Follow Us:
  • फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे छिनतई, सिदगोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, चैन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा।

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह उर्फ गबरू एवं मनजीत सिंह उर्फ बिशु के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे सूचना मिली कि काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी चैन छिनतई की घटना को अंजाम देकर सिदगोड़ा की ओर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के निकट पर्यवेक्षण में सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी एवं वाहन जांच शुरू की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बारीडीह चौक एवं सूर्य मंदिर क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी भागने लगे। पीछा करने के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इसके बावजूद पुलिस ने साहस और तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले कई महीनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपराध करता था।

अपराध स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने हरपाल सिंह उर्फ गबरू की निशानदेही पर बिरसा मुंडा टाउन हॉल एवं लंबा मैदान के बीच स्थित क्षेत्र से एक सोने की चैन, मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट, पेचकस और पेपर स्प्रे बरामद किया।

बरामदगी के बाद जब पुलिस टीम आरोपी को वापस वाहन की ओर ले जा रही थी, तभी हरपाल सिंह ने अचानक एक पुलिसकर्मी पर झपट्टा मारकर उसकी पिस्तौल छीन ली और पुलिस बल को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी ऑटोमैटिक पिस्तौल, 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे मोटरसाइकिल, सोने की चैन, पेपर स्प्रे, पेचकस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में दोनों गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पूर्व से ही हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज पाए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण और ठगी के आरोपी को मानगो पुलिस ने भेजा जेल

Amritsar में डॉक्टर को पिस्टल दिखाकर 10 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

Army ट्रेनिंग कॉलेज में युवतियों के साथ यौन शोषण के आरोप पॉडकास्ट में 4 महिलाओं ने सुनाई आपबीती

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

भाई की Murder के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास न्यायालय ने लगाया 15 हजार रुपये का जुर्माना

Leave a Comment