📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बजट 2024 में स्वस्थ समाज की संरचना हेतू , महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बिशेष योगदान देना सराहनीय पहल।

On: February 1, 2024 3:43 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 का एलान कर दिया है। यह बजट अंतरिम था और इससे बहुत ज्यादा लोगों को उम्मीद नहीं थी, लेकिन चुनावी साल को देखते हुए साल ने अंतरिम बजट में भी महिलाओं, मध्यम वर्ग और करदाताओं के लिए कई बड़े एलान किए हैं। आसान भाषा में समझते हैं कि सरकार ने अंतरिम बजट में विभिन्न वर्गों को क्या दिया है।

आंगनवाड़ी कर्मचारियों को आयुष्मान भारत की सुविधा। आयुष्मान भारत में कवर होंगी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  एवं शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतगर्त लाया गया। सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए मोदी सरकार लेकर आई टीकाकरण। लड़कियों को इस बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण दिया जाएगा। नए यू-विन प्लेटफॉर्म से तेज होगा टीकाकरण। 

हेल्थ सेक्टर में देश के मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढेंगी। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए नई समिति का होगा गठन। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा कर्मी और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सुविधा दी जाएगी। एक करोड़ महिलाओं को बनाया गया लखपति दीदी बीते 10 सालों में 30 करोड़ मुद्रा योजना का लोन महिला उद्यमियों को दिया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार काफी काम कर रही। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। बजट में स्वस्थ समाज की संरचना हेतू ,महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बिशेष योगदान देना सराहनीय पहल का प्रयास बहुत बढ़िया है।आधी आबादी की स्वास्थ्य समाज के भविष्य (बच्चों) के स्वस्थ होने के लिए बहुत जरूरी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment