📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जेपीएससी के परीक्षार्थियों के लिए आजाद नगर थाना शांति समिति ने लगाया हेल्प डेस्क।

On: September 20, 2021 4:24 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 20 सितंबर 2021

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज आजाद नगर थाना क्षेत्र में जेपीएससी झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के लिए के परीक्षार्थियों के लिए आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान के द्वारा आजाद नगर थाना क्षेत्र के करीम सिटी कॉलेज ओल्ड पुरुलिया रोड, कबीर मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल जाकिर नगर, अमर ज्योति स्कूल चेपापुल, जेकेस कॉलेज जाकिर नगर में चल रहे जेपीएससी के परीक्षार्थियों के लिए शांति समिति द्वारा हेल्पडेस्क लगाया और सेंटर तक पहुंचने के लिए साइन बोर्ड भी लगाया गया ताकि छात्रों को सेंटर पहुंचने में असुविधा ना हो।

THE NEWS FRAME

आजाद नगर थाना क्षेत्र में 4 जगहों पर हेल्प टैक्स लगाया गया। जिसकी देखरेख शांति समिति के सदस्य मतीन उल हक अंसारी सहेली टेलर रोड नंबर 10 ओल्ड पुरुलिया रोड की निगरानी कर रहे थे इनके सहयोगी हाजी मोहम्मद अयूब अलि,मोइनुद्दीन अंसारी,शाहिद परवेज, फिरोज आलम दूरदराज से आने वाले विद्यार्थियों को अपनी बाइक से कबीर मेमोरियल उर्दू स्कूल तक ले जाया गया जहां कबीर मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल के एनसीसी के कैडेट ने भी अपना सहयोग दिया। 

इसी क्रम में दूसरा हेल्प टैक्स जो के करीम सिटी कॉलेज रोड मंजर काजमी चौक में लगाया गया था जिसकी नागरानी मास्टर मोहम्मद सिद्दीक अली, मोहम्मद फरीद,मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अख्तर अली कर रहे थे दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों को करीम सिटी कॉलेज तक पहुंचाने में मदद कर रहे थे। 

अगला सेंटर जोकि अमर ज्योति पब्लिक स्कूल चेपा पुल के पास स्थित लगाया गया जिसकी निगरानी डॉक्टर ताहिर हुसैन,आबिद हुसैन, मोहम्मद इसरार खान और मास्टर सिराजुद्दीन ने की वहां भी जेपीएससी के एग्जाम देने वाले छात्र छात्राओं को सेंटर तक पहुंचाने में मदद की। 

जेपीएससी के छात्र छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क का आयोजन करने पर पटामदा  डीएसपी सुमित कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा, जोनल मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार दास ने शांति समिति द्वारा किए गए प्रयास को बहुत सराहना की। हेल्प डेस्क को कामयाब बनाने में मोहम्मद इकबाल आलम,  अर्सलान, शहबाज जिलानी, विश्वजीत कुमार, पप्पू राजभर तनवीर उल रेहमान, अभिषेक, मोहम्मद सकलेन, लवकुश कुमार ने अपना योगदान दिया।

THE NEWS FRAME


---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment