मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 मनाया गया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 23, 2024 9:58 PM
Follow Us:
Add A Heading 16 11
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के गणित स्नातकोत्तर विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक स्टूडेंट सेमिनार आयोजित हुआ जिसका विषय था- “गणितः नवाचार और प्रगति का पुल”। संगोष्ठी को प्रारंभ करते हुएविभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद मोइज अशरफ ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। उसके बाद कई छात्र-छात्राओं ने पीपीटी का प्रयोग करते हुए निर्धारित विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

A 2

शोध प्रस्तुत करने वालों में सुभाजित बनर्जी, जगन्नाथ उपाध्याय, एतीका महफूज, अब्दुल मालिक, अनु कुमारी, सोनाली प्रसाद एवं काजल मंडल के नाम प्रमुख हैं। यह सभी छात्र-छात्राएं गणित स्नातकोत्तर सेमेस्टर 2 के विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों के बाद विभाग के प्राध्यापक डॉ पीसी बनर्जी, डॉ शाहिद हाश्मी, प्रो यास्मीन बानो, डॉ बीपी सिंह एवं प्रो एच के शाॅव ने संगोष्ठी की समीक्षा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज भी उपस्थित हुए। उन्होंने सेमिनार के आयोजन पर विभाग को बधाई दी और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें महाविद्यालय की तरफ से प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन एमएससी की छात्रा अतिका महफूज ने किया तथा अहसनत फातिमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय हिंदी महोत्सव का हुआ समापन, विचार मंथन, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहा कैंपस

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied