📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अनिता पासवान ने SSP से लिखित शिकायत कर रमेश झा पर लगाया गाली गलौज व प्रताड़ित करने का आरोप।

On: January 31, 2024 4:13 AM
Follow Us:

 THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

साकची सीएच एरिया में अपने पिता अमर राम के घर में रहने वाली असहाय एवम पीड़ित महिला अनिता पासवान ने अपने पड़ोसी रमेश झा पर एससी एक्ट मामला संबंधी आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में लिखित शिकायत कर बताया कि रमेश झा काफी दिनों से उन्हें जाति सूचक गाली गलौज एवम अभद्र व्यवहार कर परेशान और प्रताड़ित कर रहा है। इस सम्बंध में इन्होंने पूर्व में भी एसएसपी से लिखित शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रमेश झा की हरकत से उनका पुरा परिवार त्रस्त और भयभीत है। अनिता पासवान दूसरे घर में झाड़ू पोछा का काम करती है और इनके तीन बच्चे हैं। इनके पति अर्जुन पासवान 2001 से ही घर से लापता है। फिल हाल ये अपने पिता अमर राम के घर में रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment