मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

XLRI सभागार में जिला के सभी बीएलओ शामिल, प्रशिक्षण में मतदान पूर्व एवं मतदान दिवस के दायित्वों से सभी बीएलओ को कराया गया अवगत।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 19, 2024 9:18 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2024 10 19 At 17.46.49 38ba9e9d
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित, बोले… निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अहम, मतदाताओं को मतदान के लिए भी करें प्रेरित

Netaji 3

विधानसभा चुनाव 2024 : चुनाव को लेकर कार्य-दायित्व निष्पादन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसे लेकर XLRI सभागार में जिला के सभी बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल शामिल हुए । उन्होने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी मतदाताओं से सीधे जुड़े होते हैं ऐसे में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भी अपनी परस्पर सहभागिता दिखायें । मतदाताओं को बताएं कि आपका मत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, एक अच्छी सरकार चुनने, सरकार में आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए कितना जरूरी है।

प्रशिक्षणार्थियों को दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम चुनाव कराने, मतदाता सूची की सत्यता सुनिश्चित करने सहित चुनाव में बीएलओ की भूमिका से संबंधित आवश्यक आनकारी दी गई । दिव्यांग एवं 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं को चुनाव के दिन होम वोटिंग से मतदान के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के पूर्व एवं मतदान दिवस के दायित्वों से अवगत कराया गया । मतदान करने में जो मतदाता अधिक उम्र एवं दिव्यांगता के कारण सक्षम नहीं है उन्हें चिन्हित कर बैलेट पेपर के माध्यम से होम वोटिंग कराने से संबंधित निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें : दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया जा रहा जांच अभियान।

सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाने और मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने में सहायता करने के लिए भी प्रेरित किया गया । मतदान दिवस को सभी व्यवस्था को दुरूस्त रखे जाने, कतारबद्ध मतदाताओं का मैनेजमेंट, मतदान दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने, कदाचारमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़े इस बाबत भी सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद डॉ. रजनीकांत मिश्रा समेत अन्य मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied