📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुरली पारा मेडिकल रिसर्च कॉलेज में विश्व रेबीज दिवस का आयोजन

On: September 28, 2024 9:45 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : आज दिनांक 28/09/2024 को मुरली पारा मेडिकल रिसर्च कॉलेज के प्रांगण में विश्व रेबीज दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेबीज बीमारी के कारणों और उसके बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय डॉ. चंदन पांडा के वक्तव्य से हुई। उन्होंने बताया कि “रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो पालतू पशुओं जैसे कुत्ते और बिल्ली के काटने या खरोंच से होती है। यदि किसी व्यक्ति को पालतू पशु काट या खरोंच दे, तो तुरंत प्रभावित स्थान को साफ पानी से धोकर एंटीसेप्टिक लगाना चाहिए और रेबीज क्लिनिक जाकर ‘एंटी रेबीज’ टीका लगवाना चाहिए। किसी भी तरह के घरेलू उपचार, जैसे सरसों का तेल या मिर्च का उपयोग नहीं करना चाहिए।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : नेशनल लोक अदालत में 1,89,248 मामलों का निष्पादन, 35 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्ति

शिक्षक श्री अविनाश अधिकारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पालतू पशुओं का टीकाकरण कराना अनिवार्य है, जिससे रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव हो सके।

श्रीमती नमिता बेरा ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि:
1. पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण आवश्यक है।
2. पालतू पशुओं के काटने या खरोंच लगने पर घरेलू उपाय करने की बजाय तुरंत एंटी रेबीज क्लिनिक जाकर टीका लेना चाहिए।

इसके बाद डॉ. नूतन कच्छप ने भी अपने विचार रखे और कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन इसका बचाव पूर्णतः संभव है। उचित टीकाकरण द्वारा इसे रोका जा सकता है। उन्होंने जागरूकता और टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती प्रियंका द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment