मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सोनारी में 4 निर्माणाधीन भवनों का कार्य रोका गया, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर ₹6000 का जुर्माना वसूला गया

On: November 27, 2025 9:36 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की प्रवर्तन टीम द्वारा आज साकची एवं सोनारी क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित लोगों को नियमानुसार व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया।

सोनारी क्षेत्र में भवन निर्माण मानकों एवं स्वीकृत मानचित्र के उल्लंघन पाए जाने पर 4 निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। भवन मालिकों को नोटिस जारी कर मानचित्र अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अभियान के दौरान विभिन्न दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पाए जाने पर पर्यावरण नियमों के तहत कुल ₹6000 का जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्रियों का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

JNAC ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण, भवन उपविधि उल्लंघन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment