मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मंत्री दीपक बिरुवा के प्रयास से गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को मिला टॉप मॉडल का आधुनिक धनुष

On: June 2, 2025 7:33 PM
Follow Us:
  • 3 वर्षों से लंबित कैश अवार्ड भी मिला

चाईबासा (जय कुमार) : माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा जी ने सोमवार को गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को टॉप मॉडल का आधुनिक धनुष प्रदान किया। यही नहीं उन्होंने विगत 3 वर्षों से लंबित उनका कैश अवार्ड भी दिलाया।

चुकी वर्ष 20021 में मैकलीन बारी ने उत्तराखंड देहरादून में आयोजित 41वें एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत एवं समूह वर्ग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। और उन्हें विगत तीन वर्षों से कैश अवार्ड नहीं मिल रहा था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध साहित्यिक और रंगमंचीय संस्था कथाकृति, झाड़ग्राम ने टी.वी एक्टर दिनकर शर्मा के द्वारा एकदिवसीय स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप का किया आयोजन

इसे लेकर वे काफी परेशान थे। विभाग का चक्कर काटते थक चुके तीरंदाज मैकलीन बारी ने इसकी जानकारी माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा को दी। मंत्री जी ने इस मामले पर संज्ञान लेकर खेल मंत्री से बात की। खेल मंत्री ने लंबित मामले पर संज्ञान लेते हुए कैश अवार्ड समेत अन्य सुविधाएं देने की स्वीकृति प्रदान की। जिसके बाद तीरंदाजी मैकलीन बारी को कैश अवार्ड एवं डीएमएफटी फंड से साढ़े पांच लाख का किट समेत आधुनिक धनुष प्रदान किया गया।

मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने सोमवार को आधुनिक धनुष प्रदान करते हुए मैकलीन बारी का मनोबल बढ़ाए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश व राज्य के लिए बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने की बात कही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment