मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Mass Leader (जननेता) किसे कहा जाता है, इसका उदाहरण है- बाघराय मार्डी

On: July 11, 2025 10:28 AM
Follow Us:

Mass Leader: जब एक आम इंसान एक नेता की ऐसी तस्वीर देखता है तो अपने – आप को उस नेता से जुङा हुआ महसूस करता है। हम बात कर रहे हैं बाघराय मार्डी की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बाघराय मार्डी पूर्वी सिंहभूम जिला संजोजक प्रमुख्य (झा. मु. मो.), जो जादूगोड़ा क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कारण है इनका काम।

यूसीएल से वार्ता करना हो, विस्थापित का कोई मुद्दा हो, किसी का हक दिलाना हो, चाहे परमाणु ऊर्जा केंद्र विद्यालय से जुड़े कोई काम हो इन सारे जगह मैं आपको एक व्यक्ति खड़ा मिल जाएगा।

Mass Leader -बाघराय मार्डी स्थानीय ग्रामीण निवासियों संग।

Mass Leader: ग्राउंड लेवल

ये परिभाषा है उनकी राजनीति का, न्यूज़ कवरेज के दौरान ग्राउंड लेवल पर हकीकत देखा जाता है तो जनता – जनार्दन के सम्मान में जनता की आवाज बनकर बाघराय मार्डी को लोगों के बीच में खड़ा हुआ देखने को मिल जाएगा।

राजनीतिक टिप्पणी करने के लिए काफी लोग हैं। नेता भी बहुत सारे हैं। लेकिन ग्राउंड की फैक्ट्स सबके सामने आनी चाहिए। आरोप प्रत्यारोप तो राजनीति की रसायन खाद पानी की तरह है जो चलता रहता है।

Mass Leader: सीधा जनता से संवाद

लेकिन लोकल क्षेत्र में अगर कोई नेता सीधा जनता से संवाद करके उसके सुख-दुख में खड़ा है। क्षेत्र में हो रहे परेशानियों को यूसीआईएल कंपनी के समक्ष रख रहा है।

विस्थापित गरीब की बात सीधा बड़े-बड़े अधिकारियों के पास पहुंचा रहा है। मजदूरों को न्याय दिला रहा है। तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है, यही कारण है कि क्षेत्र के सभी लोग इस नेता के कार्य से खुश है।

अभी कुछ दिन पहले स्वर्गीय श्याम सोरेन जिनकी मृत्यु करंट लगने से हो गई थी। उनकी धर्मपत्नी रहु देव सोरेन को नौकरी दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके पूरे परिवार वाले पूरा का पूरा श्रेय बाघराय मार्डी को दिया है। उनके पूरे परिवार वालों के खुशी देखिए यह होता है “जननेता”

  • सौरभ कुमार जादूगोड़ा।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment